फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सीपीएस गुप्ता को अब सुप्रीम कोर्ट से उम्मीद

सीपीएस गुप्ता को अब सुप्रीम कोर्ट से उम्मीद

Thu, 06 Jul 2017 12:48 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
सीपीएस गुप्ता को अब सुप्रीम कोर्ट से उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
करीब 23 महीने बाद हिसार की पावर को ग्रहण लग गया। सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता को हाईकोर्ट की ओर से हटाए जाने की खबर मिलने के बाद समर्थकों में मायूसी दिखी। अदालत की ओर से तीन सप्ताह की मोहलत दिए जाने के बाद कुछ उम्मीद है कि शायद कुर्सी बच जाए।

करीब दो साल पहले 23 जुलाई को हिसार को प्रदेश की भाजपा सरकार में भागीदारी मिली थी। डॉ. कमल गुप्ता को सीपीएस बनाते हुए हिसार शहर को राजनीतिक ताकत दी गई थी। सीपीएस रहते हुए डॉ. कमल गुप्ता ने हिसार के लिए कई प्रोजेक्ट मंजूर कराए। विकास कार्यों में काफी तेजी आई थी।
विज्ञापन


बुधवार को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की ओर से सीपीएस की नियुक्ति रदद किए जाने का फैसला दिया गया। यह खबर डॉ. कमल गुप्ता के समर्थकों को पता लगी तो उनमें मायूसी छा गई। डॉ. कमल गुप्ता बुधवार को करनाल में जनपरिवाद समिति की बैठक लेने गए थे। वहां बैठक में समस्याओं का निदान करने के बाद करीब चार बजे वापस लौट रहे थे। इस बीच उन्हें सूचना मिली कि सीपीएस की नियुक्तियां रद्द कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी सौगातें दिलाई
सीपीएस रहते हुए डॉ. कमल गुप्ता ने शहर के लिए काफी सौगातें दिलाईं। सबसे बड़ी सौगात हिसार में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ एवियेशन हब बनाने का एलान कराया। वाशिंग यार्ड लाने की कई दशक पुरानी मांग को डॉ. कमल गुप्ता ने पूरा कराया। रेल मंत्री ने इस मांग को पूरा करने के अलावा हिसार आकर इसका शिलान्यास भी किया। हिसार में डाबड़ा चौक रेलवे ओवरब्रिज को फोरलेन करने की पुरानी मांग भी पूरी हुई। शहर में तीसरा बड़ा जलघर बनवाया गया। सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट, गो अभयारण्य, डेयरी शिफ्टिंग, लुवास को जमीन दिलाना, मंडी शिफ्ट कराने के काम डॉ. कमल गुप्ता ने कराए। साउथ बाईपास का काम पूरा कराया।

तीन महीने पहले मिला था पावर का महकमा
सीपीएस बनाने के समय डॉ. कमल गुप्ता को स्वास्थ्य विभाग में जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बतौर सीपीएस उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के साथ काम किया। करीब दो महीने पहले डॉ. कमल गुप्ता को सीएम मनोहरलाल ने बिजली निगम की जिम्मेदारी दी थी।

लोकतंत्र की व्यवस्था के अनुसार सीएम ने हमें जिम्मेदारी दी थी। हम अपनी निष्ठा से काम कर रहे हैं। सरकार की ओर से हमें जो आदेश होगा उसे मानेंगे। अभी प्रदेश सरकार की ओर से किसी तरह का निर्देश नहीं आया है। अब सरकार सुप्रीम कोर्ट जाएगी या आगे क्या होगा यह सरकार की मर्जी। कुछ भी हो जाए हिसार के कामों की गति में कमी नहीं आने देंगे।

डॉ. कमल गुप्ता, सीपीएस, हरियाणा

23 जुलाई 2015 को ली थी शपथ
डॉ. कमल गुप्ता ने 1996 तथा 2000 में भी भाजपा की टिकट पर हिसार विधानसभा से चुनाव में हार गए थे। भाजपा में जिला अध्यक्ष के अलावा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। 2014 के विधानसभा में हिसार चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिसार शहर में उनके लिए रैली की थी। इसके बाद 23 जुलाई 2015 को दूसरे मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें सीपीएस बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed