फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   फाइनल ट्रायल में मल्टीमीडिया लेजर शो पास

फाइनल ट्रायल में मल्टीमीडिया लेजर शो पास

Thu, 22 Jun 2017 03:27 AM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 03:27 AM IST
विज्ञापन
फाइनल ट्रायल में मल्टीमीडिया लेजर शो पास
फाइनल ट्रायल में मल्टीमीडिया लेजर शो पास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। करीब तीन साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार तिलियार में करोड़ों की लागत से तैयार हुए साउंड एंड लाइट मल्टीमीडिया लेजर शो का बुधवार रात फाइनल ट्रायल कर लिया गया। चंडीगढ़ से आई इंजीनियरों की टीम ने काफी देर तक इसका ट्रायल लिया। इंजीनियरों ने कुछ खामियां भी खोजीं। इनको दूर करने के लिए आईएएस स्तर के अधिकारी की अगुवाई में एक टीम बनेगी। टीम में इंजीनियरों को भी शामिल किया जाएगा। इस कमेटी से स्वीकृति मिलने के बाद शहर को मल्टीमीडिया लेजर शो की सौगात मिलेगी।

दरअसल, शहर में 132 एकड़ में फैली तिलियार झील को बेहतर तरीके से विकसित करने और पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए 2012 में लाइट एंड साउंड मल्टीमीडिया लेजर शो बनाने की घोषणा हुई थी। सिंगापुर के सेंटोसा लेजर शो की तर्ज पर बनने वाले इस लेजर शो के लिए करीब साढ़े पांच करोड़ का बजट रखा गया था। इंडिया टूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन के इस प्रोजेक्ट के लिए वित्तीय सहायता के तौर पर केंद्र सरकार को साढ़े तीन करोड़ और दो करोड़ रुपये प्रदेश सरकार को देना था। वर्ष 2014 में लाइट एंड साउंड मल्टीमीडिया लेजर शो बनकर तैयार भी हो गया, लेकिन प्रदेश सरकार की तरफ से दो करोड़ रुपये जारी नहीं किए गए। अब लंबे बाद बुधवार रात लेजर शो का फाइनल ट्रायल किया गया। इसके लिए चंडीगढ़ से चीफ इंजीनियर केके यादव और आर्केटेक्चर धर्मवीर अपनी टीम के साथ तिलियार में पहुंचे। उन्होंने करीब दो घंटे तक इसका ट्रायल लिया। ट्रायल के दौरान रंग-बिरंगी लाइटों के बीच विभिन्न आकृतियों को दर्शाया गया, जो आर्कषण का केंद्र रही। टीम के सदस्यों ने बताया कि अब जल्दी ही इसे शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


वर्जन
साउंड एंड लाइट मल्टीमीडिया लेजर शो का फाइनल ट्रायल करने के लिए चंडीगढ़ से टीम आयी थी। उन्होंने इसके बारे में तकनीकी जानकारी बताई। उम्मीद है कि इसी माह में पर्यटकों के लिए लेजर शो को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चंद्रभान, पर्यटन अधिकारी तिलियार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed