फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   जलघर में डूबने से दिनोद गांव के युवक की मौत

जलघर में डूबने से दिनोद गांव के युवक की मौत

Thu, 08 Jun 2017 12:39 AM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
जलघर में डूबने से दिनोद गांव के युवक की मौत
जलघर में डूबने से दिनोद गांव के युवक की मौत
विज्ञापन

भिवानी। डाबर कॉलोनी जलघर के टैंक में डूबने से दिनोद गांव के युवक की मौत हो गई। एक महीने के भीतर इस जलघर में डूबने की वजह से यह तीसरी मौत है। पिछले महीने की छह तारीख को डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई थी। एक ही जलघर में महीने में तीसरी मौत के बाद प्रशासन की भारी लापरवाही सामने आई है।
यह घटना वीरवार दोपहर करीब दो बजे घटी। डाबर कॉलोनी स्थित जलघर में नहाना दिनोद गांव के नवीन कुमार (23) के लिए जानलेवा साबित हुआ। पढ़ाई के बाद नौकरी की तैयारियों में जुटा नवीन अपने तीन-चार दोस्तों के साथ जलघर में नहाने के लिए गया। नवीन को तैराना नहीं आता था, लेकिन फिर भी वह टैंक में उतर गया। पानी गहरा होने की वजह से नवीन को बचाया नहीं जा सका। नवीन अपने परिवार में इकलौता था।
विज्ञापन

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने नवीन को खोजने का प्रयास किया। एक घटे से ज्यादा की मशक्कत के बाद लोगों ने नवीन के शव को बाहर निकाला। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया। मामले के जांच अधिकारी सुरेश ने बताया कि मृतक नवीन के पिता सुरेश के बयान के आधार पर इत्तफाकिया (धारा 174) मौत की कार्यवाही करके शव परिजनों को सौंप दिया। नवीन को तैरना नहीं आता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक घंटे बाद पहुंचे गोताखोर
हादसों को लेकर प्रशासन कितना मुस्तैद है, इसका अंदाजा नवीन के डूबने की घटना के दौरान देखने को मिला। एक घंटे से ज्यादा वक्त तक ग्रामीण अपने स्तर पर नवीन को जलघर में खोजते रहे, लेकिन प्रशासन की ओर से भेजे गए गोताखोर शव मिलने के बाद मौके पर पहुंचे। मृतक के दोस्त ने बताया कि शव टैंक से बाहर निकाल लिया गया, तब एक गोताखोर पहुंचा। गोताखोर से पहले पुलिस पहुंच गई थी।


कब जागेगा प्रशासन
एक महीने के भीतर डाबर कॉलोनी जलघर में तीसरी मौत ने आजजन को हिलाकर रख दिया। छह मई को सिरसा के दो सगे भाइयों की इसी जलघर में डूबने से मौत हुई थी। इस घटना के बाद अमर उजाला ने प्रशासनिक लापरवाही को उजागर किया था, कि प्रशासन ने जलघर में एंट्री और नहाने वालों के खिलाफ एक्शन लिया होता तो शायद दोनों भाइयों की जान बच सकती थी। यदि प्रशासन ने छह मई की घटना के बाद भी सबक लिया होता तो शायद नवीन की जान बच सकती थी। इस गंभीर मसले पर प्रशासन की संवेदनहीनता का आलम यह है कि जलघरों व नहरों में युवक-बच्चे खुलेआम नहाते हैं। लेकिन, प्रशासन ने कार्रवाई तो दूर नहाने वालों को टोकने तक की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed