फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   18 lakh froud, case file againest six accused

ग्रामीण से 18.5 लाख की ठगी, छह पर केस

Wed, 24 Nov 2021 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
18 lakh froud, case file againest six  accused
गांव रिढ़ाना निवासी एक ग्रामीण से ठगों ने लोन देने के नाम पर साढ़े 18 लाख रुपये ठग लिए। इसको लेकर ग्रामीण ने एसपी को शिकायत दी। इसके बाद एसपी के आदशे पर बरोदा थाना पुलिस ने हिसार के गांव नंगथला निवासी रविंद्र समेत उसके पिता ओमप्रकाश, मां तथा अमित, रामदीन व विपिन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव रिढ़ाना निवासी राजबीर ने पुलिस को बताया कि उसने अप्रैल 2020 में एक समाचार पत्र में जिंदल फाइनेंस कंपनी का विज्ञापन देखा। लालच में आकर उसने विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। उसके अनुसार कॉल रिसीव करने वाले आरोपी ने उसे अपनी बातों में ले लिया। उसने अपना नाम हिसार के गांव नंगथला निवासी रविंद्र बताया।
विज्ञापन

आरोप है कि उसके बाद उससे लोन के नाम पर करीब 12.5 लाख रुपये विभिन्न नंबरों में ट्रांसफर करवाएं। इसके बाद वह रविंद्र के कहने पर उसके घर पर उसकी मां को छह लाख रुपये नगद भी देकर आया। राजबीर के अनुसार आरोपियों ने न उसका लोन पास कराया और न उसके रुपये वापस दिए। उसके अनुसार यह एक गिरोह है, जिसमें रविंद्र, उसका पिता ओमप्रकाश, मां, अमित कुमार, रामदीन, विपिन कुमार समेत अन्य लोग शामिल हैं। राजबीर का यह भी आरोप है कि स्थानीय पुलिस को शिकायत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उसने एसपी को शिकायत दी। एसपी के आदेश पर बरोदा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed