फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   1,74,721 metric tonnes of paddy procured in mandis: DC

मंडियों में 1,74,721 मीट्रिक टन धान की खरीद : डीसी

Mon, 27 Oct 2025 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 27 Oct 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
1,74,721 metric tonnes of paddy procured in mandis: DC
जींद। जिलेभर की मंडियों में धान की आवक और खरीद कार्य पूरी तरह से सुचारू रूप से चल रहा हैं। पिछले दिनों में जिले की मंडियों में 1,74,721 मीट्रिक टन धान खरीदी जा चुकी है।
विज्ञापन

नरवाना मंडी में 87570 मीट्रिक, उचाना मंडी में 16402 मीट्रिक, सफीदों में 19036 मीट्रिक, धमतान में 19154 मीट्रिक, पिल्लूखेड़ा में 10847 मीट्रिक, अलेवा में 6135 मीट्रिक, गढ़ी में 6,255 मीट्रिक, खरल में 3,754 मी.टन, मंगलपुर में 1774 मीट्रिक, नगुरा में 1713 मीट्रिक, जींद में 1134 मीट्रिक और काब्रछा में 947 मीट्रिक धान खरीदा गया है।
विज्ञापन

डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि फूड विभाग द्वारा 109217 मीट्रिक, हैफेड द्वारा 36,339 मीट्रिक और एचडब्ल्यूसी द्वारा 29,165 मीट्रिक धान खरीदा गया है। उन्होंने बताया कि सभी मंडियों में पर्याप्त व्यवस्था की गई हैं और खरीद, तौल और भुगतान कार्य पूरी तरह पारदर्शी और समयबद्ध रूप से किए जा रहे हैं। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल बेचने का पूरा अधिकार सुनिश्चित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धान को धूप में सुखाकर लाने की अपील
डीसी ने किसानों से आग्रह किया कि वे धान को धूप में सुखाकर, स्वच्छ और निर्धारित नमी सीमा के अनुसार मंडी में लाएं, ताकि उन्हें शीघ्र और उचित मूल्य मिल सके। उन्होंने किसानों से पराली जलाने से परहेज करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पराली के वैकल्पिक उपयोग अपनाने से पर्यावरण सुरक्षित रहता है और भूमि की उर्वरता भी बनी रहती है। इस प्रकार, किसान अपनी उपज से अधिक लाभ प्राप्त कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed