फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   टीवी पर मनपसंद कार्यक्रम नहीं देख पा र हे दर्शक

टीवी पर मनपसंद कार्यक्रम नहीं देख पा र हे दर्शक

Thu, 21 Feb 2019 02:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
टीवी पर मनपसंद कार्यक्रम नहीं देख पा र हे दर्शक
रोहतक। लोगों का इन दिनों न घर में मन लग रहा है न बाहर। घरों व दुकानों से अक्सर सुनाई देने वाली टीवी की आवाज अब कुछ कम हो गई है। इसकी वजह ट्राई के नए नियम हैं। इन नियमों के चलते केबल टीवी पर अब हर चैनल देखने के लिए उपभोक्ताओं को शुल्क देना होगा। इन नए नियमों के चलते केबल ऑपरेटरों ने पेड चैनल बंद कर दिए हैं। अब केवल 100 फ्री चैनल चल रहे हैं। अपने मनपंसद चैनल बंद होने से दर्शकों से मनोरंजन का साधन छीन लिया है। ये निर्देश एक फरवरी से प्रभावी हैं। हालांकि सरकार ने 31 मार्च तक का समय दिया है, मगर कंपनियों ने अभी से चैनल बंद कर दिए हैं। शुल्क का भुगतान करने पर ही उपभोक्ता अपनी मनपंसद चैनल की सेवाओं का लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन

डोर-टू-डोर जा रहे केबल ऑपरेटर
नई व्यवस्था को लागू होने में करीब दो महीने का समय लगेगा। इसके चलते केबल ऑपरेटर भी डोर-टू-डोर जा रहे हैं। वे लोगों को पैकेज लेने की सलाह दे रहे हैं। जहां तक संभव है पैकेज की भी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन


यूं समझें चैनल खर्च का गणित :
130 रुपये में देख सकेंगे 100 चैनल
केेबल ऑपरेटरों ने फिलहाल उपभोक्ताओं को आकर्षित करने के लिए कुछ जगह केबल पर प्रसारण सेवा जारी रखी हुई है। लोगों को 130 रुपये में सौ चैनल देखे जाने के बारे में बताया जा रहा है। इसके अलावा सौ से अधिक चैनल के लिए शुल्क देना होगा। इस पर 18 प्रतिशत जीएसटी भी देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


100 के बाद हर 25 चैनल की है स्लैब
ट्राई के नियमानुसार सौ चैनल के बाद उपभोक्ता को अन्य चैनल या पैकेज लेने होंगे। इसके लिए प्रत्येक 25 चैनल की स्लैब बनाई गई है। इस हिसाब से 101 से 125 चैनल के लिए 25 रुपये, 126 से 150 तक 40 रुपये के हिसाब से नेटवर्क कैपेसिटी शुल्क देना होगा। इस बाद जितने चैनल या पैकेज चुने हैं, उनका शुल्क देना अनिवार्य है।

शुल्क देने के बाद भी करना पड़ रहा इंतजार
शहर में कई उपभोक्ताओं ने अपने केबल ऑपरेटर के पास जाकर चैनल चुनने के अलावा पैकेज तय कर लिए हैं। इसका शुल्क जमा करा दिया है। इसके बावजूद चैनल नहीं आ रहे हैं। उपभोक्ता कुछ चैनल आने व कुछ नहीं आने की भी शिकायत कर रहे हैं। इस समस्या के समाधान में कुछ समय लगने की बात कही जा रही है।

हम 250 में दिखाते थे 300 चैनल
ट्राई के नए नियम एक फरवरी से लागू हो गए हैं। इसलिए उपभोक्ताओं को प्रसारण के लिए चैनल के पैकेज लेने होंगे। नई व्यवस्था महंगी है। इसलिए ग्राहक नाखुश हैं। पहले केबल ऑपरेटर 250 रुपये में करीब 300 चैनल दिखाते थे। अब यह संभव नहीं है। नई व्यवस्था के तहत सभी मुख्य चैनल देखने के लिए उपभोक्ता को कम से कम 400 रुपये खर्च करने होेंगे।
रामकुमार अहलावत, केबल ऑपरेटर।

एक नजर में
- 48 केबल ऑपरेटर हैं शहर में
- 70 हजार सेटअप बॉक्स लगे हैं
- 31 रुपये में सोनी नौ चैनल
- 45 रुपये में स्टार के 12 चैनल
- 39 रुपये में जी के 9 चैनल
- 25 रुपये में कलर्स के 20 चैनल
- 39 रुपये में स्पोर्ट्स के 5 चैनल
- 6 रुपये में डिस्कवरी के 4 चैनल
- 10 रुपये में डिजनी के 7 चैनल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed