फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   राजराइफल ने जीती वालीबॉल प्रतियोगिता

राजराइफल ने जीती वालीबॉल प्रतियोगिता

Wed, 07 Mar 2018 01:20 AM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
राजराइफल ने जीती वालीबॉल प्रतियोगिता
राजराइफल ने जीती वालीबॉल प्रतियोगिता
विज्ञापन

चरखी दादरी।
जिले के गांव मकड़ाना स्थित जेबीएस स्कूल मैदान में ग्राम पंचायत और एपीसीपीएल झाड़ली प्लांट्स के संयुक्त तत्वाधान में वालीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस अवसर पर महंत चरणदास महाराज का सानिध्य रहा। समारोह की अध्यक्षता हरियाणा रोडवेज यूनियन के पूर्व प्रधान अजीत सिंह ने की। स्वागत अध्यक्ष गांव की सरपंच सरिता रही। इस अवसर पर एपीसीपीएल झाड़ली प्लांट्स से सीईओ एनएन मिश्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। सेमीफाइनल मुकाबला राज राइफल ए और जेबीएस टीम मकड़ाना के बीच में खेला गया। जिसमें जेबीएस की टीम को हार का सामना करना पड़ा।
इस अवसर पर एनएन मिश्रा ने कहा कि एपीसीपीएल इस प्रकार के आयोजन ग्रामीण अंचल से प्रतिभाओं को निखारने के लिए अक्सर करती रहती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश खेलों में आगे बढ़ा है और जिसमें इस क्षेत्र के खिलाड़ियों का बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि मकड़ाना गांव में संजय फौगाट अर्जुन अवॉर्डी हैं जिन्होंने दुनिया में वॉलीबाल खेल में इस क्षेत्र का नाम रोशन किया है ।
विज्ञापन

उन्होंने बिजली बचाने का संदेश दिया। इसके उपरांत विजेता टीम को 31 हजार व दूसरे स्थान पर रही टीम को 21 हजार नकद इनाम वितरित किया गया। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब सेना के खिलाड़ी जनपाल को दिया गया। इस मौके पर बालयोगी महंत चरणदास महाराज ,झाड़ली प्लांट्स से अधिकारी प्रदीप वैद, एडी मुखर्जी, सुरेंद्र कुमार, सुरेश, राजबीर, हरियाणा रोडवेज यूनियन के पूर्व प्रधान अजीत सिंह, पवन , सरिता , शुभराम, विकास कुमार, एडवोकेट अशोक जांगड़ा, मास्टर ओमप्रकाश, अजीत ,महंत चरणदास, मास्टर संजय , राजबीर लांबा, संजय फौगाट, प्रवीण ,संजीव ,संदीप,अशोक शर्मा, राजीव , छोटूराम, वेद ,कर्ण सिंह, अशोक भारद्वाज, उदय सरपंच आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed