फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   दिव्यांग स्वर्णकार से लूटा गहनों से भरा बैग

दिव्यांग स्वर्णकार से लूटा गहनों से भरा बैग

Wed, 28 Feb 2018 01:44 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
दिव्यांग स्वर्णकार से लूटा गहनों से भरा बैग
दिव्यांग स्वर्णकार से लूटा गहनों से भरा बैग
विज्ञापन

चरखी दादरी।
तीन बाइक सवार युवकों ने गन प्वाइंट पर बस स्टैंड पुलिस चौकी से महज 100 मीटर दूरी पर दिव्यांग स्वर्णकार से गहनों से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। सिटी थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने घटना में करीब पांच से साढ़े पांच लाख रुपये की नुकसान होने का अंदेशा जाहिर किया है।
जानकारी के रोहिल्ला टेंट हाउस वाली गली निवासी जयबीर का बस स्टैंड के सामने शिव स्कूल वाली गली में भारत ज्वैलर्स के नाम से शोरूम है। जयबीर दिव्यांग है और प्रतिदिन ट्राई साइकिल पर घर से शोरूम पर आता है। मंगलवार शाम करीब आठ बजे वह शोरूम बंद कर ट्राई साइकिल पर घर जा रहा था। उसके साथ उसका एक परिचित भी था। इस दौरान दुकान से महज 30 मीटर की दूरी पर तीन नकाबपोश युवकों ने उसके आगे बाइक अड़ा कर रोक लिया और उस पर पिस्तौल तान दी। इसके बाद आरोपी उससे बैग छीन कर फरार हो गए। पीड़ित जयवीर ने मामले की शिकायत परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच और मामले से सिटी थाना पुलिस को अवगत कराया। इसके तुरंत बाद सीआईए टीम व पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित से घटना के संबंध में पूछताछ की। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बैग में करीब 85 ग्राम सोना, पांच किलोग्राम चांदी और करीब 30 हजार रुपये की नकदी थी। पीड़ित ने बताया कि घटना में उसे करीब साढ़े पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीआई टीम ने जांचे सीसीटीवी कैमरे
वारदात की सूचना मिलते ही सीआईए प्रभारी हितेंद्र दांगी और डीएसपी हेडक्वार्टर प्रदीप कुमार और सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गौरव कुमार मामले की जांच के लिए मौके पर पहुंचे। सीआईए प्रभारी हितेंद्र दांगी ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों का सुराग लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स: भाई से घर के सामने लूटे थे साढ़े छह लाख के गहने व नकदी
पीड़ित स्वर्णकार जयवीर के भाई सतीश को भी बाइक सवार लुटेरों ने कुछ समय पहले अपना निशाना बनाया था। लुटेरों ने सतीश के मकान के बाहर ही पिस्तौल के बल पर उससे बैग लूट लिया था। सतीश ने बताया कि लूट में उसे साढ़े छह लाख की नकदी से हाथ धोना पड़ा था।


मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत सौंपी है। मामले की जांच पुलिस नपे शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उन्हें पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।
सुरेंद्र दांगी, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed