{"_id":"5a908d984f1c1b187e8b7ebb","slug":"171519422872-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनेलो ने किया आंगनवाड़ी वर्करों के आंदोलन का समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनेलो ने किया आंगनवाड़ी वर्करों के आंदोलन का समर्थन
Updated Sat, 24 Feb 2018 03:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित...
इनेलो ने किया आंगनबाड़ी वर्करों के आंदोलन का समर्थन, मानसरोवर पार्क पहुंचे जिला अध्यक्ष बोले
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
मांगों को लेकर आंदोलन कर रही आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर की मांगों का इनेलो ने समर्थन किया है। शुक्रवार को मानसरोवर पार्क पहुंच कर जिला अध्यक्ष व प्रदेश प्रवक्ता सतीश नांदल ने कहा कि आंदोलन ने सरकार के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की पोल खोलकर रख दी है। इनेलो सत्ता में आते ही आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर को पक्का करेगी।
नांदल ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से हर वर्ग परेशान है। इससे शर्म की बात क्या हो सकती है कि प्रदेश की महिलाओं को अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए सड़क पर उतरना पड़ा है। नांदल ने आंदोलनकारी महिलाओं को आश्वासन दिलाया कि नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स की मांगों को विधानसभा में भी उठाएंगे। साथ ही कहा कि इनेलो के सता में आने पर सभी आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स की सभी मांगों को पूरा किया जाएगा और सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिए जाएगा। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता कृष्ण कौशिक, हल्का शहरी प्रधान राजेश सैनी, सुनीता हुड्डा, सत्यवान हुमायुपर, बाली, कृष्णा, सुशीला राणा, सरोज यादव, बनी सिंह, हनी मलिक प्रमुख रूप से मौजूद रहे।