फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   कोहरे के कारण बंद एक ओर ट्रेन चली

कोहरे के कारण बंद एक ओर ट्रेन चली

Sat, 17 Feb 2018 02:48 AM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
कोहरे के कारण बंद एक ओर ट्रेन चली
यात्रियों को करना पड़ रहा था परेशानी का सामना
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों ने जानकारी से किया इनकार
दैनिक रेल यात्री संघ ने जताया आक्रोश
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
कोहरे के कारण पिछले कई दिन से बंद चल रही दिल्ली-फिरोजपुर पैसेंजर को शुक्रवार से चालू करा दिया गया। हालांकि विभागीय अधिकारियों ने मामले की जानकारी से इनकार किया। दैनिक रेल यात्री संघ ने इस संबंध मे ं रेल मंत्रालय को पत्र भेजा है। बंद चल रही अन्य ट्रेनों को भी जल्द से जल्द चालू कराने की मांग की है।

बीती 15 नवंबर को घने कोहरे के चलते बरेली इंटर सिटी, दिल्ली फिरोजपुर पैसेंजर समेत कई को रद्द कर दिया गया था। दो दिन पूर्व ही दो ट्रेनों को चलवा दिया गया था। मगर अन्य ट्रेनें नहीं चल सकी थी। दैनिक रेल यात्री संघ दिल्ली व रोहतक के प्रवक्ता सतपाल सिंह हाड़ा ने बताया कि शुक्रवार से पिछले कई दिन से बंद चल रही 54641 फिरोजपुर दिल्ली पैसेंजर ट्रेन को चलवा दिया गया। जबकि बरेली इंटर सिटी नहीं चल सकी। ट्रेन चलने के बारे में रेलवे के अधिकारियों से जानकारी हासिल करनी चाही तो उन्होंने जानकारी से ही इनकार कर दिया। सतपाल सिंह हाडा व दैनिक रेल यात्री संघ के अधिकारियों ने इस संबंध रेल मंत्रालय को पत्र भेजा है। जिसमें कहा गया है कि ट्रेन चलने के बाद भी विभागीय अधिकारियों को जानकारी नहीं है। इससे हादसे की भी संभावना रहती है। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इसके अलावा बंद चल रही अन्य ट्रेनों को जल्द से जल्द चलवाया जाए। ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed