{"_id":"5a70e13e4f1c1bf07b8b485d","slug":"171517347134-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस 3","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस 3
Updated Wed, 31 Jan 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘राहगिरी अभियान’ में सीएम संग शिरकत करेंगे लोग, चार को शुरुआत
- तीन घंटे के लिए बंद रहेगी शहर की एक सड़क, व्यायाम, डांस और स्पोर्ट्स से लेकर होगी कई तरह की एक्टिविटी
- अभियान की तैयारी के लिए एसपी सहित जिला प्रशासनिक अधिकारियों ने ली बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
प्रोटोकॉल और सुरक्षाकर्मियों से घिरे सीएम मनोहर लाल खट्टर चार फरवरी को शहर के लोगों के साथ व्यायाम करते और क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। करनाल, गुरुग्राम, सोनीपत सहित अन्य जिलों के बाद अब रोहतक में ‘राहगिरी अभियान’ की शुरुआत मुख्यमंत्री चार फरवरी को करेंगे। इस दौरान हर कोई अपनी प्रतिभा दिखा सकेगा। अभियान की तैयारियों के लिए मंगलवार को एसपी पंकज नैन ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। एसपी पंकज नैन ने बताया कि एक दो दिन में बैठक करके दिल्ली और सोनीपत रोड में से एक निश्चित जगह चिह्नित कर ली जाएगी। अभियान के तहत शहर की एक सड़क को सुबह 7 से 10 बजे तक बंद रखा जाएगा।
एसपी कार्यालय में मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा प्रिंसिपल, व्यापारियों और समाजसेवियों के साथ एसपी ने बैठक की। एसपी पंकज नैन ने बताया कि चार फरवरी से रोहतक में ‘राहगिरी अभियान’ की शुरुआत सीएम मनोहर लाल खट्टर करेंगे। यह अभियान सोनीपत या दिल्ली रोड में से एक जगह किया जाएगा। उस सड़क पर शहरवासी जिम, डांस, नाटक, पेंटिंग, स्केटिंग, गली क्रिकेट, योगा सहित अन्य गतिविधि में अपनी प्रतिभा को दिखाएंगे। इसके अलावा विभिन्न स्कूलों द्वारा सड़क पर फिटनेस और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इस दौरान सुबह तीन घंटे उस सड़क पर यातायात नहीं चलेगा। बैठक के दौरान एक कमेटी का गठन करके अभियान की अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई।
पहले 15 दिन फिर हर हफ्ते होगा कार्यक्रम
शुरुआत में अभियान 15 दिन में होगा। बाद में कोर कमेटी की तरफ से हर सप्ताह अभियान को चलाया जाएगा। जल्द ही रोहतक राहगिरी अभियान का फेसबुक, ट्विटर पर भी पेज बनाया जाएगा। ताकि ज्यादा से ज्यादा शहरवासियों को अभियान से जोड़ा जा सके।
विज्ञापन
एसपी पंकज नैन ने करनाल में शुरू किया था अभियान
एसपी पंकज नैन ने राहगिरी अभियान को करनाल में शुरू किया था। करनाल वासी आज भी अभियान का संचालन कर रहे है। एसपी ने कहा कि इस अभियान के तहत माध्यम से शहरवासी अपनी प्रतिभा को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा सकते हैं। शहरवासियों को एक प्लेटफार्म दिया जा रहा है जिसके माध्यम से उनकी प्रतिभा निखर सकती है। इस कार्यक्रम में शहरवासी ही होस्ट होंगे और गेस्ट भी।
यह है मुख्य उद्देश्य
- साइकिलिंग और पैदल चलने को बढ़ावा देना
- लाइफस्टाइल को व्यवस्थित करने का संदेश देना
- नॉन मोटाराइज ट्रांसपोर्ट के उपयोग से अच्छे स्वास्थ्य का महत्व समझाना
- पर्यावरण से संबंधित बातों को समझाना
- आपसी सामंजस्य स्थापित करना
- सांस्कृतिक कार्यक्रम व परंपरागत खेलों के बारे में जागरूक करना
बैठक में यह रहे मौजूद
बैठक में समाजसेवी करण विज, एआईपीआरओ गजेंद्र फौगाट, स्कॉलर रोजरी स्कू ल के डायरेक्टर डॉ. रवि गुगनानी, सेक्टर-4 मॉडल स्कूल प्रिंसिपल विजय बल्हारा, पठानिया पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अंशुल पठानिया, डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल प्रिंसिपल रीना हरजाई, मॉडल स्कूल अंबेडकर चौक से अनिता मलिक, वैश्य स्कूल से सतीश भारद्वाज, रॉयल साइकिलिंग क्लब से दीपक खोखर, ट्रैक एंड ट्रैल से आनंद गौड़, नगर निगम से मंजीत दहिया, सड़क सुरक्षा सहयोगी अंकित सांगवान, सड़क सुरक्षा संगठन से सुभाष गुप्ता, अशोक गुलिया और डॉ. बिजेन्द्र सिंह, प्रशासनिक अधिकारी सत्यवीर सिंह भी मौजूद रहे।