फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पीएम मोदी मेरे आदर्श, लेकिन उनकी टीम की वजह से सरकारी नीतियों का नहीं मिल पा रहा जनता को लाभ: सैनी

पीएम मोदी मेरे आदर्श, लेकिन उनकी टीम की वजह से सरकारी नीतियों का नहीं मिल पा रहा जनता को लाभ: सैनी

Sun, 28 Jan 2018 02:44 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी मेरे आदर्श, लेकिन उनकी टीम की वजह से सरकारी नीतियों का नहीं मिल पा रहा जनता को लाभ: सैनी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक(महम)।
कुुरुक्षेत्र सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके आदर्श हैं, लेकिन उनकी टीम के कई सदस्यों की वजह से सरकार की नीतियाें का जनता को लाभ नही मिल पा रहा है। पार्टी बनने के बाद अगर हमारे प्रत्याशी सांसद बने तो मोदी को समर्थन दिया जाएगा। उन्होंने कहा, इनेलो और कांग्रेस पार्टी एसवाईएल पर राजनीति कर रही है। वहीं उन्होंने जाट आरक्षण मुद्दे की अगुवाई कर रहे जाट नेता यशपाल मलिक पर भी आरोप लगाया। सांसद ने कहा कि यूपी में उन्हें कोई जानता नहीं, यहां आकर राजनीति कर रहे हैं। कुुरुक्षेत्र सांसद राजकुमार सैनी लोकतंत्र सुरक्षा मंच की ओर से कर्पूरी ठाकुर जयंती पर शनिवार को महम स्थित नई अनाज मंडी में आयोजित समानता महासम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। सम्मेलन के दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था दिखाई दी।
सांसद राजकुमार सैनी ने इनेला और कांग्रेस पर आरोप लगाए, जबकि भाजपा के खिलाफ उनके विरोध के सुर थोड़ा नरम रहे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा दलित सम्मेलन कर अपनी राजनीति चमकाने का प्रयास कर रह रहे हैं। जबकि उन्होंने अपने ही प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर हमला कर उनसे ही माफी मंगवाने का काम करके दलितों का अपमान किया है। कहा कि प्रो. विरेंद्र की ऑडियो टेप बाहर न आती तो पता भी न चलता कि हरियाणा को किसने जलवाया है। आरोप लगाया कि ओम प्रकाश चौटाला कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों में कार्यकर्ताओं को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं। चौटाला परिवार की बेहिसाब संपत्ति देश और विदेशों में है। उन्होंने कहा कि इनेलो एसवाईल पर राजनीति कर रही है। लेकिन सत्ता मेें होते हुए एसवाईल पर इनेलो ने एक कदम भी नही उठाया था।
विज्ञापन


पार्टी के लिए हाथ उठवाकर जनता से मांगा समर्थन
उन्होंने नई पार्टी के ऐलान से पहले जनता से समर्थन मांगते हुए कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता मे आई तो एक परिवार एक नौकरी देने की व्यवस्था की जाएगी। वहीं पुलिस कर्मचारियों को उनकी ड्यूटी के अनुसार वेतन देने का काम किया जाएगा तथा किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए मनरेगा को खेती के साथ जोड़ने का काम किया जाएगा। एक परिवार में एक रोजगार होगा। इस दौरान समर्थकों से हाथ उठवाकर नई पार्टी बनाने के लिए समर्थन मांगा। उन्होंने कहा, राज्यसभा में जनता के द्वारा नकारे गए नेता पहुंचते हैं। इस अवसर पर जयभगवान शर्मा, रामलाल शर्मा, विरेंद्र स्वामी, विरेन्द्र शर्मा, तारा चंद, रोहतक जिला प्रभारी अशोक कुमार, महिला विंग प्रधान बमन कौर, महैंद्र प्रताप, हरिराम हांसी, कमल, प्रताप सैनी, कुलवंत जांगड़ा, देशराज मनचंदा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी जातियों को आरक्षण मिलने से हो सकता है समाधान
सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि देश के कई राज्यों में आरक्षण आंदोलन चल रहे हैं। जिसका समाधान निकालना मुश्किल हो रहा है। सभी जातियों को आरक्षण देकर इसका समाधान किया जा सकता है। अगर जल्द इसका समाधान नही किया गया तो देश में जातिगत भेदभाव बढ़ जाएगा।


जाट आरक्षण के नाम पर रची गई साजिश
उन्होंने कहा कि जाट आरक्षण के नाम पर सत्ता से बाहर बैठी पार्टियों ने जनता को रेलवे ट्रैक पर बैठा दिया। प्रदेश का माहौल खराब करने की साजिश रची गई। जाट नेता यशपाल मलिक का नाम लेते हुए कहा कि उनको अपने घर में कोई नहीं जानता लेकिन यहां आकर राजनीति कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed