फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   अस् थल बोर माजरा के कई मकानों में दरारें, सप्ताह से पानी नहीं

अस् थल बोर माजरा के कई मकानों में दरारें, सप्ताह से पानी नहीं

Wed, 24 Jan 2018 08:36 PM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
अस्
थल बोर माजरा के कई मकानों में दरारें, सप्ताह से पानी नहीं
फोटो
विज्ञापन

एक महीने पहले बनी नालियां उखड़ीं, जलभराव से अस्थल बोहर माजरा के मकानोें में आईं दरारें
- लोगों का आरोप: शिकायत के बावजूद नहीं हो रही सुनवाई, पार्षद प्रतिनिधि: अधिकारी मांग पूरा नहीं कर रहे
- गांव में लगी पाइप लाइन भी पड़ी है टूटी, एक हफ्ते से पेयजल सप्लाई बंद
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
करीब एक महीने अस्थल बोहर माजरा में बनी नालियां टूटने से लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव की वजह से लोगों के मकानों में दरारें पड़ने लगी हैं। वहीं पाइप लाइन टूटने से एक हफ्ते से पानी की सप्लाई बंद है। लोगाें में रोष है कि अधिकारी और पार्षद से शिकायत के बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ। घरों में दरारों की वजह से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने चेतावनी दी कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी होगी।
नगर निगम के अंतर्गत वार्ड-7 में पड़ने वाले अस्थल बोहर माजरा की आबादी करीब दो हजार है। वार्ड-7 निवासी मंजीत सिंह, समाजसेवी रमेश कुमार ने बताया कि बार-बार मांग करने के बाद भी गलियों में खड़ंजा का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। कुछ मोहल्लों में निर्माण कार्य तो शुरू करने के बाद बंद कर दिया गया। क्षेत्र में पेयजल पाइप लाइन पिछले एक सप्ताह से टूटी पड़ी है, जिसके कारण लोगों को पानी भी नहीं मिल पा रहा है। टैंकर आदि से पानी खरीदने को मजबूर हैं। मंजीत ने बताया कि सुनील, राजेश, मनोज आदि के मकानों में नाली के पानी के निकासी नहीं होने के कारण दरारें आ गई है। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। दो गलियों मेें नाली का निर्माण कराया गया, जो एक माह में ही टूट गईं। जलभराव के कारण ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। आरोप है कि इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्र से लेकर इंटर तक के स्कूल तक की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन



ग्रामीण बोले- जल्द सीएम को भेजा जाएगा पत्र
नगर निगम के अंतर्गत गांव के आने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। ग्रामीण नरकीय जीवन जीने को मजबूर है। जल्द समस्या का समाधान नही हुआ तो सीएम से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मंजीत सिंह, ग्रामीण

गांव की हाल ही में बनकर तैयार नालियां टूट चुकी हैं। जिसके कारण गांव में जगह जगह जलभराव है। गांव में संक्रामक रोगों के फैलने का भी खतरा बना हुआ है।
- सुरेश कुमार, ग्रामीण

गांव में जलभराव रहने के कारण कई मकानों में दरारें आ चुकी हैं। कभी भी मकान गिरने के कारण हादसा हो सकता है। मगर शिकायत के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है।
-राजेंद्र, ग्रामीण

गांव की गलियों में खड़ंजा नहीं बिछा है। लोग स्वास्थ्य केंद्र से लेकर इंटर के स्कूल तक से वंचित है। जल्द समस्या का समाधान नही हुआ तो ग्रामीण बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
- रमेश कुमार , रिटायर्ड फौजी

30 से अधिक पत्र भेज चुके
गांव के रिटायर्ड फौजी व टैंगो वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान रमेश कुमार व सामाजिक कार्यकर्ता मंजीत सिंह ने बताया कि समस्याओं के समाधान के लिये 30 से अधिक शिकायती पत्र विभागीय अधिकारियों को दिये जा चुके हैं। मगर समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।


अस्थल बोहर की कई गलियों में खड़ंजे लगवाए जा रहे हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्र के लिये कई बार विभागीय अधिकारियों को पत्र भेजा जा चुका है मगर मांग को पूरा नही किया जा रहा है। ग्रामीणों की पेयजल समस्या का जल्द ही निस्तारण कर दिया जाएगा।
- सुरेश कुमार एडवोकेट, प्रतिनिधि, नगर निगम पार्षद वार्ड-7, सरिता देवी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed