फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   नेताजी

नेताजी

Wed, 24 Jan 2018 03:09 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 03:09 AM IST
विज्ञापन
नेताजी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस समाचार का जोड़..
विज्ञापन


नेताजी को किया नमन
यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की रोहतक यूनिट ने नेताजी की जयंती पर उनकी मूर्ति पर फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। यूनिट के सचिव डॉ. दीपक भारद्वाज ने देश सेवा के लिए सभी से नेताजी के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर अमर सिंह वर्मा, जनार्दन शर्मा, सुशील कुमार शर्मा, अधिवक्ता नकुल शर्मा, अधिवक्ता जयंत यादव, राजेश शर्मा, अधिवक्ता अभिजीत, अधिवक्ता रवि ठाकुर, सुनील कुमार उपस्थित रहे।

शहीदों की बदौलत हम खुली हवा में ले रहे हैं सांस : बतरा
पूर्व विधायक एवं हरियाणा कांग्रेस के महासचिव भारत भूषण बतरा, नगर निगम मेयर रेणु डाबला व कांग्रेस प्रवक्ता ललित मोहन सैनी ने आजाद हिंद फौज के महानायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जंयती पर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि दी। पूर्व विधायक ने कहा कि नेताजी का दिया जयहिंद का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा है। हमें उन पर वर्ग है। नगर निगम मेयर ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी व शहीदों को भुलाने वाले राष्ट्र आगे नहीं बढ़ते हैं। इसलिए हमें उन्हें सदैव याद रखना चाहिए। इस मौके पर मुलखराज धवन, निशांत अरोड़ा, मोनू शर्मा, पंकज सचदेवा, संजय सिंगला, रोशन उप्पल, मनमोहन आजाद, तिलकराज मग्गू, नंदकिशोर कपूर, कृष्णराव, सोमनाथ महता, रामजीदास मिगलानी, अनुराग परवाना, भगतराम बहमनिया उपस्थित रहेे ।
विज्ञापन


स्टेशन पर जरूरतमंदों को वितरित किया भोजन
खेल क्रांति फाउंडेशन के तत्ववधान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवेश नांदल ने कहा कि नेताजी केवल अपने लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए जिये हैं। उनके जीवन से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। अनिल कुंडू व वेद प्रकाश ने मंच संचालन किया। संस्था ने रेलवे स्टेशन पर जरूरतमंदों को भोजन व लड्डू वितरित किए। इस मौके पर सुरेंद्र कुडू, किशन टिटोली, विनय जाखड़, अमरजीत सिंह, संदीप नांदल, वीरेंद्र अहलावत, सतीश कौशिक, कुलदीप मोर, वेद प्रकाश सेन, सोनू शर्मा, हरिओम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेताजी की जंयती पर घोषित हो राष्ट्रीय दिवस
कबीर अनुभूति सेवा समिति ने नेताजी की जंयती मानसरोवर पार्क में मनाई। समिति महासचिव शिवम मग्गू ने कहा कि सुभाष बोस ने अपने शौर्य से अन्य देशों में जाकर आजाद हिंद सेना का गठन कर देश को आजादी दिलाने की दिशा में बड़ा योगदान दिया। इसलिए सरकार उनकी जंयती को राष्ट्रदिवस घोषित करे। समिति की युवा टीम ने हर सप्ताह शहीदों की प्रतिमाओं की साफ सफाई का जिम्मा उठाने का फैसला लिया। इस मौके पर अरुणा, अंचल, किशन सैनी, हर्षित, नवीन कुमार, गौरव बुधवार, विनोद भारतीय, कपिल, शिव प्रकाश, शेखर सैनी, हरीश मौजूद रहे।

छात्रों को लगाए नेताजी के बैज
ऑल इंडिया डीएसओ की एमडीयू यूनिट ने नेताजी की 121वीं जयंती शिक्षा बचाओ, छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकार बचाओ, धर्मनिर्पेक्षता बचाओ- सप्ताह के रूप में मनाई। विवेकानंद लाइब्रेरी के सामने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए प्रदेश सचिव हरीश कुमार ने नेताजी के जीवन संघर्ष पर वक्तव्य दिया। शहीदों व महापुरुषों की कथन प्रदर्शनी के साथ छात्रों को नेताजी का बैज लगाया। इस मौके पर उमेश कुमार, सिकंदर, विप्लव जांगड़ा, सचिन, सुमित शामिल रहे।

जन जन के नेता हैं नेताजी
कांग्रेस सेवादल ने नेताजी की 121वीं जयंती के मनाई। सेवादल के प्रधान सूरज रसवंत ने कहा कि नेताजी का व्यक्तित्व युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। वे जन-जन के नेता हैं। इस मौके पर गगन वधवा, पंकज कपूर, अनिल मल्होत्रा, मनोज वर्मा, अजय जोशी, गुलशन चावला, राज कुमार वर्मा, सत्यप्रकाश, देवेंद्र बिडलान, निक्का, राहुल बिडलान, रूपेश बिडलान, राहुल बोहत, नरेंद्र बत्रा, महेंद्रपाल जुनेजा, कर्मवीर मलिक, देवतादिन दुबे, सांकेत विज, नीरज शर्मा, अशोक चौहान, हिमांशु खट्टर उपस्थित रहे।


ठंड व बारिश में इनसो ने निकाली तिरंगा यात्रा
इनसो ने मंगलवार को नेताजी की जयंती पर तिरंगा यात्रा निकाली। इसे एमडीयू से आईएनए के तत्कालीन लेफ्टिनेंट रामगोपाल ने झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने युवाओं से नेताजी के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। यात्रा दिग्विजय चौटाला की अगुवाई में निकली। ठंड व बारिश के बीच बाइक सवार युवाओं का काफिला तिरंगा लेकर एमडीयू के मुख्य द्वार के पास से चल कर सुभाष चौक पहुंची। इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला व प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने शहीद स्मारक और स्तरीय स्वतन्त्रता सेनानी स्मारक पर पुष्प अर्पित किए। दिग्विजय चौटाला ने स्वतंत्रता सेनानी राम गोपाल का हाल चाल जाना व उनसे आशीर्वाद लेकर शॉल और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर रवि रेढू, रामबीर बडाला, अरविन्द गोस्वामी, प्रदीप शर्मा, मनजीत देशवाल, भीष्म दहिया, दीपक मलिक, गुरजीत राणा, मोहित साहू, अभिषेक देशवाल, नवीन शर्मा, मनीष चौधरी, मोन्टू दलाल, हरेन्द्र ओह्लयान, निश्चल काद्यान, जसबीर लाठर, नीरज अंतिल, महेश चाहर, अरविन्द देशवाल, विकास नांदल, मलकीत मलिक, लक्की, राघव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed