फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   मंत्री के सामने एसपी को सुननी पड़ी खरी-खरी

मंत्री के सामने एसपी को सुननी पड़ी खरी-खरी

Fri, 05 Jan 2018 02:45 AM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 02:45 AM IST
विज्ञापन
मंत्री के सामने एसपी को सुननी पड़ी खरी-खरी
फ्लैग : 9 साल पहले महम में भाजपा कार्यकर्ता का मकान तोड़ने का मामला
विज्ञापन

हेडिंग : मंत्री के सामने खरी-खरी तो छह घंटे बाद ही रिटायर डीएसपी व एसएचओ के खिलाफ एफआईआर
: पीड़ित बोला, पंचायती बताकर 9 साल पहले तोड़ दिया था मकान, बाद में बना दिया फर्जी समझौता
: पीड़ित ने सबूत के तौर पर मंत्री व एसपी को दिखाई वीडियो क्लिप
: जांच अधिकारी की हो चुकी है सड़क हादसे में मौत
: महम निवासी राजेश बेड़वा भाजपा की ओबीसी कार्यकारिणी के हैं सदस्य
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
परिवेदना समिति की मीटिंग में पहुंचे कृषि मंत्री के सामने महम से भाजपा के कार्यकर्ता ने 9 साल पहले तोड़े मकान व फर्जी तरीके से समझौता तैयार करने के मामले में पुलिस अधिकारियों को खरी-खरी सुनाई तो छह घंटे बाद ही रिटायर डीएसपी व एसएचओ के खिलाफ आईपीसी की धारा 147,149 व 427 के तहत मामला दर्ज कर लिया।
महम निवासी राजेश बेड़वा ने बताया कि 2009 में कुछ लोगों ने उसका मकान पंचायती बताकर तोड़ दिया। साथ ही उसकी टांग तोड़ दी। चार दिन बाद पुलिस ने पंचायती समझौता बताकर मामले से पल्ला झाड़ दिया। तभी से वह न्याय के लिए भटक रहा है। कांग्रेस राज में उसकी कहीं सुनवाई नहीं हुई। 2014 में भाजपा सरकार आने के बाद कुछ उम्मीद जगी। अब पुलिस प्रशासन मामले में यह कहकर पल्ला झाड़ रहा है। जांच अधिकारी एएसआई बल्लू की सड़क हादसे में मौत हो गई। उस समय के महम डीएसपी रामअवतार रिटायर हो चुके हैं। ऐसे में किसके खिलाफ क्या कार्रवाई करें। न्याय के लिए अगस्त माह में भी परिवेदना समिति की मीटिंग में शिकायत लेकर आया था, लेकिन पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया। अब दोबारा फिर न्याय मांग रहा हूं।
विज्ञापन


वीडियो देखकर मंत्री बोले, डीएसपी के खिलाफ करें एफआईआर
शिकायतकर्ता भाजपा कार्यकर्ता राजेश बेड़वा ने कृषि मंत्री को एक वीडियो क्लिप कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ को दिखाई। कहा कि, एक पुलिस अधिकारी खुद स्वीकार कर रहे हैं कि वे नए थे। समझौते के बारे में ज्यादा पता नहीं था। मंत्री ने एसपी को कार्रवाई के लिए कहा। एसपी ने बेड़वा से कहा कि आप जो कार्रवाई चाहते हैं, नए सिरे से लिखकर दें। बेड़वा ने दोबारा एफआईआर के शिकायत दी। महम पुलिस ने कृषि मंत्री के आदेश पर शाम छह बजे रिटायर डीएसपी व एसएचओ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं आई निर्मला, डीएसपी ने दिया समझौता पत्र
समचाना की निर्मला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके पति सुखबीर ने सोने के बदले आईसीआईसीआई बैंक से 18 दिसंबर 2015 को लोन दिया था। पति की 15 जुलाई 2016 को मौत हो गई। इस लोन का वह तय समय से पहले ब्याज नहीं भर पाई। लोन का उसे एक साल बाद पता लगा। वह ब्याज भरने गई तो बैंक उसका गोल्ड बेच चुका था। बैंक बार बार चक्कर लगाने के बाद भी ना तो ब्याज भरवा रहा ह और न ही गोल्ड वापस दे रहा है। निर्मला ने बताया कि मेरा करीब छह तोला सोना था। इसके बदले बैंक ने मात्र 57 हजार रुपये दिए हैं। गुरुवार को परिवेदना समिति की मीटिंग में निर्मला नहीं पहुंची। डीएसपी ने मंत्री को बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।

पब्लिक हेल्थ दो दिन में लगाए टी
झंग कॉलोनी निवासी बनी सिंह, सुरेश बहल व देवेंद्र शर्मा ने कहा है कि पिछले दो महीने से पेयजल किल्लत गहराई हुई है। इस कारण लोगों को जमीन का खारा पानी पीना पड़ रहा है। पहले गली में दो इंची पाइप लाइन थी। इसे बाद में बदल कर तीन इंची किया गया। इस लाइन में भी कनेक्शन अधिक होने से दिक्कत बढ़ी है। जो पहले मोटर लगाकर पानी खींच लेता है उसके बाद मोटर चलाने पर दूसरे घरों में पानी नहीं जाता। पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों को मंत्री ने दो दिन में टी लगाकर समस्या के समाधान का आदेश दिया।

सैनिक के परिवार से नहीं आया कोई
गढ़ी बोहर निवासी संजीव कुमार ने शिकायत दी थी कि वह सेना में तैनात है। वह 45 दिन की छुट्टी आया था। घर से 21 फरवरी 2017 को परिवार के साथ बाजार जाकर लौटा तो किसी ने मकान से 50 हजार रुपये व सोने का बाला चुरा लिया। काफी कहासुनी के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया, मगर कार्रवाई नहीं की। यही नहीं 25 मार्च 2015 को भी घर में चोरी हो चुका है। चोर उस समय छह लाख रुपए, जेवर व घर का सामान चुरा ले गए थे। इस मामले में भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे सैनिक का परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। परिवेदना समिति की मीटिंग में पहले नंबर पर शिकायत रखी गई थी, लेकिन कोई नहीं पहुंचा।

मंत्री महम के बलजीत से बोले, देखा है कुरुक्षेत्र का रामनगर
महम के वार्ड नंबर आठ हाल वार्ड नंबर दो निवासी बलजीत सिंह ने एडीसी को शिकायत दी थी कि उसने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत मधुमक्खी पालन के लिए पांच लाख रुपए लोन का आवेदन किया था। खादी ग्रामोद्योग में दस्तावेज जमा कराए। कागजी कार्रवाई पूरी होने पर एडीसी कार्यालय में साक्षात्कार हुआ। अब सात महीने पहले फाइल भारतीय स्टेट बैंक शाखा महम में भेजी गई। बलजीत ने बताया कि बैंक प्रबंधन गैर जिम्मेदार व्यवहार कर रहा है। मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। इसलिए सीएम विंडो पर शिकायत दी। परिवेदना समिति की मीटिंग में मंत्री ने बैंक अधिकारियों से जवाब मांगा। बैंक अधिकारियों ने कहा कि लोन के लिए आन लाइन आवेदन करने के लिए कहा था, लेकिन बलजीत सिंह ने ऐसा नहीं किया। इस पर मंत्री ने कहा कि उसे मुद्रा स्कीम के तहत लोन दिलवा दें। बैंक अधिकारी बोले, इसमें सब्सिडी नहीं मिलेगी। इस पर मंत्री बोले, 15 दिन में लोन दिलवाओ, साथ ही बलजीत से कहा कि वे कुरुक्षेत्र के रामनगर में जाएं, जहां इजराइल की तर्ज पर मधुमक्खी पालन सिखाया जा रहा है।

सुनारिया की पंचायत मंत्री से मिली, बोले नहीं रहना निगम में
उधर, सतगामा के प्रधान एवं पूर्व सरपंच प्रकाश के नेतृत्व में दो दर्जन ग्रामीण कृषि मंत्री से मिले और कहा कि उनके गांव को 2010 में निगम में शामिल कर लिया गया। पंचायत का करोड़ों रुपये भी निगम के खाते में चले गए। बदले में गांव के अंदर कोई सुविधाएं नहीं मिली। ऐसे में गांव के अंदर दोबारा से पंचायत बहाल की जाए। साथ ही पंचायत से ली गई करोड़ों रुपये की राशि वापिस दी जाए। मंत्री ने कहा कि, काफी गांव निगमों से अलग होना चाहते हैं। कार्रवाई के लिए शिकायत मंत्री ने डीसी के पास भेज दी।

कब्रिस्तान की जमीन छुड़वाई जाए
मोखरा छाजायन निवासी धर्मबीर ने मंत्री को शिकायत दी कि गांव में उनकी कब्रिस्तान की 4 बीघे जमीन हैं, लेकिन प्रभावशाली लोगों ने जमीन पर कब्जा करके गेहूं की बिजाई कर दी है। ऐसे में उनके समुदाय के लिए मृतकों को दफनाने के लिए जमीन नहीं बची है। मंत्री ने - महम एसडीएम को जांच के आदेश दिए।


ठेकेदार को दो दिन में राशि दिलवा दूंगा
कैलाश कालोनी निवासी विजय ने बताया कि उसने एमकेजेके संस्थान में बिल्डिंग का निर्माण कार्य किया था। उसके 1 लाख 96 हजार रुपये बकाया है। एसडीएम रोहतक अरविंद मल्हान ने मंत्री को बताया कि उसने जांच की। जांच के बाद संस्था से 1 लाख 39 हजार रुपये का चैक लेकर ठेकेदार को दे दिया है। जैसे ही राशि आएगी, ठेकेदार बैंक में लगा सकता है। सिक्योरिटी राशि 15 दिन में बातचीत करके दिलवा दी जाएगी। मंत्री के सामने ठेकेदार ने कार्रवाई पर संतुष्टि व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed