{"_id":"59a86c6e4f1c1b4f738b495d","slug":"171504210030-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘भारतीय श्रम कानून एवं मेक इन इंडिया’ विषय पर रखे विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘भारतीय श्रम कानून एवं मेक इन इंडिया’ विषय पर रखे विचार
Updated Fri, 01 Sep 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘भारतीय श्रम कानून एवं मेक इन इंडिया’ विषय पर रखे विचार
चरखी दादरी।
जनता पीजी कॉलेज के वाणिज्य विभाग एवं कौशल विकास केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में वीरवार को ‘भारतीय श्रम कानून एवं मेक इन इंडिया’ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रमेश बल्हारा ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने श्रमिकों के कल्याण के लिए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. एमके जैन रहे।
रमेश बल्हारा ने कहा कि मोदी सरकार ने सामाजिक सुरक्षा बिल के माध्यम से श्रम कानून सरलीकरण का काम शुरू करके पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को पूरा करने का कदम उठाया है। सेमिनार में नगर परिषद् के चेयरमैन संजय छपारिया और डॉ. संजीव मड़िया ने बतौर विशिष्ट अतिथि सेमिनार की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. पीके अग्रवाल ने की। रसायन विभाग के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र नरवाल के संयोजन में हुए कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी की। डॉ. जैन ने कहा कि वाणिज्य शिक्षा में श्रमिक शिक्षा से संबंधित पहलुओं को शामिल करना आज की नितांत आवश्यकता है। सेमिनार के दौरान विश्वविद्यालय में मेरिट में स्थान पाने वाली छात्रा सिमरन मुंजाल, दिव्या जैन, अंजली, वंदना, हितेश, सोनिया, सुरभि, सिद्धि को मेडल एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वाणिज्य शिक्षा में श्रमिक प्राथमिकता, श्रम लागत, तालाबंदी एवं हड़ताल के खतरे, श्रम कानून, बाल श्रम पर विस्तृत जागरूकता अभियान के लिए श्रम कल्याण बोर्ड की ओर से डॉ. एमके जैन को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम में प्रोफेसर दीपक ढिल्लो, प्रोफेसर ममता यादव, प्रोफेसर रूचिका शर्मा ने भी अपने विचार रखें।