फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   खोले जाएंगे डॉग हास्टल

खोले जाएंगे डॉग हास्टल

Thu, 17 Aug 2017 07:27 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
खोले जाएंगे डॉग हास्टल
राज्य में मॉडर्न डेयरियां खोलने का मास्टर प्लान तैयार : कविता जैन
विज्ञापन

गायों को नहीं मिला आश्रय, पर अब डेयरियों में डॉग हॉस्टल खोलने की भी तैयारी
राजेश शांडिल्य
कुरुक्षेत्र
राज्य सरकार के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने कहा है कि कैबिनेट की सब कमेटी ने राज्य में मॉडर्न डेयरियां खोलने का मास्टर प्लान तैयार किया है। इस योजना से गोसंवर्धन को भी बढ़ावा मिलेगा और साथ ही रिहायशी क्षेत्रों से दूध की डेरियां बाहर लाने की दिशा में भी कारगर बनाया जाएगा। इसकी पायलट योजना पर सोनीपत और रोहतक सहित हरियाणा के तीन जिलों में काम होगा।
कैबिनेट मंत्री कविता जैन वीरवार को अमर उजाला की विशेष बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि मॉडर्न डेयरी कामधेनु साबित हो, इसके लिये कैबिनेट की सब कमेटी ने एक फुलप्रूफ योजना तैयार की है। जल्द ही यह रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी जाएगी। उन्होंने माना कि राज्य के रिहायशी क्षेत्रों में नियमानुसार दूध की डेयरी खोलना गैर कानूनी है। इस नियम की लगातार अनदेखी हो रही है। इस वजह से जहां इलाकों की स्वच्छता, ड्रेनेज सिस्टम प्रभावित हो रहा है, वहीं ऐसे नियमों की वजह से नई डेयरियां खोलने में लोगों का रुझान कम है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के जिलों में स्थान चयनित करने के बाद वहां मॉडर्न डेयरियां खोली जाएंगी। इसके लिए छोटे-बड़े प्लाट आवंटित किये जाएंगे। इन डेयरियों में दूध की डिलीवरी के साथ-साथ दुग्ध उत्पाद तैयार किए जा सकेंगे और स्वदेशी खेती को बढ़ावा देने के लिए कंपोस्ट खाद तैयार की जा सकेगी। हर क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा मॉडर्न डेयरियां हों, इसके लिए जिला उपायुक्तों से जमीन का चयन करने के लिए कहा जाएगा। इसकी पायलट योजना पर सोनीपत और रोहतक सहित हरियाणा के तीन जिलों में काम होगा।
विज्ञापन


मॉडर्न डेयरी के साथ खुलेंगे ढाबे
योजना अनुसार मॉडर्न डेयरी के साथ-साथ यहां ढाबे भी खोले जा सकेंगे, ताकि डेयरी चलाने के साथ दूध के अलावा उससे जुड़ा एक और कारोबार खड़ा हो सके। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने मॉडर्न डेयरी में ढाबे के अलावा इससे और भी कई ऐसी चीजें जोड़ने की योजना तैयार की है, जिससे भविष्य में मॉडर्न डेयरी खोलने के लिए लोगों को अधिक से अधिक आर्थिक लाभ हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


खोले जाएंगे डॉग हॉस्टल
महंगे कुत्ते पालने के शौकीन लोगों को अक्सर बाहर जाते समय दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के हल के साथ इससे आमदनी का जरिया भी तैयार हो, इसे भी मॉडर्न डेयरी योजना में शामिल किया गया है, ताकि मॉडर्न डेयरी में डाग हॉस्टल बनाया जा सके। जहां कुछ समय के लिए डॉग को रखा जा सके। लाजिमी तौर पर इससे मॉडर्न डेयरी के साथ में ही डाग हॉस्टल खोलने वालों को आर्थिक लाभ मिल सकेगा।

कैटल फ्री रोड अभी मुश्किल, लेकिन प्रयास जारी : जैन
भाजपा सरकार में गोसंरक्षण व संवर्धन अधिनियम-2015 के लागू होने के बावजूद सड़कों पर बेसहारा गोवंश जटिल समस्या बना हुआ है। ऐसे में राज्य की सड़कें कैटल फ्री कैसे होंगी और कब तक होंगी ? इस सवाल के उत्तर में जैन ने स्पष्ट कहा कि जल्द सड़कें कैटल फ्री हों, ये अभी मुश्किल है। इसके लिए राज्य के कई इलाकों में नंदीशालाएं खोली जा रही हैं और गोअभ्यारण्य तैयार किये जा रहे हैं।


कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने भद्रकाली शक्तिपीठ में की पूजा
मां भद्रकाली शक्तिपीठ में कैबिनेट मंत्री कविता जैन और स्थानीय विधायक सुभाष सुधा ने पूजा अर्चना की और पौराणिक देवीकूप पर पूजा अर्चना के बाद मां के दरबार में शीश नवाया। इस अवसर पर श्रीदेवीकूप भद्रकाली मंदिर के पीठाध्यक्ष पंडित सतपाल शर्मा ने उन्हें मां भगवती की चुनरी और स्मृति चिह्न भेंट किया और अगले माह से शुरू हो रहे नवरात्र उत्सव के लिये निमंत्रण भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed