फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने नेशनल हाईवे पर लगाया जाम, घंटे भर हंगामा

युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने नेशनल हाईवे पर लगाया जाम, घंटे भर हंगामा

Sat, 12 Aug 2017 12:47 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने नेशनल हाईवे पर लगाया जाम, घंटे भर हंगामा
युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने नेशनल हाईवे पर लगाया जाम, घंटे भर हंगामा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। शहर के बीच से निकल रहे नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार दौड़ रहे ट्रकों से रोजाना हादसे हो रहे हैं, मगर पुलिस इसे रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रही है। अब गुरुवार रात नेशनल हाईवे 73ए पर जगाधरी के सरस्वती स्कूल के पास ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचल दिया। इसमें युवक की मौत हो गई तो लोग भड़क गए। लोगों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। थाना शहर एसएचओ ने पुलिस बल सहित पहुंचकर लोगों को समझाया और जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर ली गई है।
जगाधरी की गंगानगर कॉलोनी निवासी रोहित (23) शनिवार को किसी काम से बाजार आया था। बाजार से काम समाप्त कर वह अपनी एक्टिवा से लौट रहा था। रात करीब साढ़े दस बजे सरस्वती स्कूल के पास पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क के बीचों बीच गिर गया। इसके बाद ट्रक उसे कुचलता हुआ आगे निकल गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद लोगों की भीड़ लग गई। इधर, घबराया ट्रक चालक घटना स्थल पर ही ट्रक छोड़कर भाग गया। हादसे की सूचना पर मृतक युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शव को कुचला देख परिजन भड़क गए। युवक की मौत पर गुस्साए परिजनों ने रात तकरीबन साढ़े दस बजे नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। कुछ ही देर में हाईवे पर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई। सूचना पर जगाधरी शहर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

करीब पौने घंटे तक हाईवे के बीच चलता रहा हंगामा
युवक की मौत पर गुस्साएं परिजनों ने गुरुवार रात करीब साढे़ दस बजे नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। परिजनों की मांग थी कि आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार किया जाए। वहीं ट्रकों के चलते लगातार हो रहे हादसों पर अंकुश लगाया जाए। बाद में पुलिस ने जब तक समझाया लोग पौन घंटे तक हंगामा करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल हाईवे 73ए पर जाम लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। परिजनों ने ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग की थी। परिजनों आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है।
जसवंत सिंह, एसएचओ, थाना शहर यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed