{"_id":"596bd5e54f1c1bbb108b4743","slug":"171500239333-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुड्डा ने किसानों की उपजाऊ जमीन बिल्डरों को सौंपी, अब कर रहे ढोंग : ग्रोवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुड्डा ने किसानों की उपजाऊ जमीन बिल्डरों को सौंपी, अब कर रहे ढोंग : ग्रोवर
Updated Mon, 17 Jul 2017 02:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुड्डा ने किसानों की उपजाऊ जमीन बिल्डरों को सौंपी, अब कर रहे ढोंग : ग्रोवर
रोहतक। सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर का कहना है कि प्रदेश के किसानों की दुर्दशा के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। 10 साल के कार्यकाल में कांग्रेस ने अधिग्रहण के नाम पर किसानों की उपजाऊ जमीन हड़पकर बिल्डरों को सौंप दी।
किसानों के लिए धरातल पर कुछ नहीं किया। अब अपनी राजनीति चमकाने के लिए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा किसान हितैषी होने का ढोंग रच रहे हैं। उन्होंने रविवार को लाहली गांव स्थित दी रोहतक केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड रोहतक की ओर से हुए किसान कार्ड वितरण समारोह में संबोधित किया।
ग्रोवर ने कहा कि हुड्डा सरकार के दौरान किसानों को फसल मुआवजा राशि के रूप में मात्र 2-2 रुपए के चेक मिलते थे, जबकि भाजपा सरकार ने किसानों को 12 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर भी विपक्ष किसानों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। लेकिन अब इस योजना की वास्तविकता सबके सामने आ गई और किसानों को इस योजना से भारी लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि मात्र पांच सौ रुपये का प्रीमियम देने वाले किसान को नुकसान के बदले एक-एक लाख रुपये का मुआवजा मिल रहा है।
विज्ञापन
आठ किसानों को दिया रुपे कार्ड
सहकारिता मंत्री ने कार्यक्रम में आठ किसानों उमेद, अशोक, राजकुमार, ओम प्रकाश, जगदीश, पूर्ण, राजकुमार लाहली और रमेश को रुपे कार्ड वितरित किए। ग्रोवर ने कहा कि रुपे किसान कार्ड के मिल जाने से किसानों को अब बैंकों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि फसली ऋण का कर्जदार किसान रुपे कार्ड के माध्यम से एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम मशीन से पैसा निकलवा सकता है। जिले में 3920 रुपे किसान कार्ड आ चुके हैं।
मंत्री ग्रोवर ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत करौथा निवासी मंजीत को एक लाख दो हजार 329 रुपये, करौंथा निवासी सुखबीर को 63956 रुपये, गांव बालंद निवासी राजबीर को 27775 रुपये, गांव भगवतीपुर निवासी विकास को 19587 रुपये तथा गांव बनियानी निवासी राजकुमार को 37047 रुपये का चेक दिया।