फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   कंफेक्शरी में आग, पहली मंजिल में फंसी महिला

कंफेक्शरी में आग, पहली मंजिल में फंसी महिला

Sun, 16 Jul 2017 02:58 AM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 02:58 AM IST
विज्ञापन
कंफेक्शरी में आग, पहली मंजिल में फंसी महिला
कंफेक्शनरी में आग, पहली मंजिल में फंसी महिला
विज्ञापन

चरखी दादरी।
झज्जर घाटी स्थित एक बहुमंजिला इमारत में स्थित कंफेक्शनरी में शनिवार सुबह आग लग गई। देखते ही देखते आग पहले माले तक जा पहुंची। आग इतनी तेजी से फैली कि पहले माले पर अपने घर में बैठी महिला को बाहर आने तक का मौका भी नहीं मिला। आस पड़ोस के लोगों ने कमरे की खिड़की से महिला को बाहर निकाला। करीब डेढ़ घंटे बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। आग लगने की घटना में कंफेक्शनरी संचालक और मकान मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को नियंत्रण में रखा।
झज्जर घाटी निवासी टोनी ने अपने मकान से कुछ दूर स्थित एक बहुमंजिला इमारत में एक दुकान किराये पर ले रखी है। इस दुकान में वह कंफेक्शनरी चला रहा है। कंफेक्शनरी संचालक टोनी ने बताया कि शनिवार सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ देर बाद जब धुआं दुकान से बाहर आने लगा तो पड़ोस के लोगों को मामले का पता चला। इसके तुरंत बाद दुकानदारों ने मामले की सूचना कंफेक्शनरी संचालक टोनी को दी। इसके तुरंत बाद टोनी दुकान पर पहुंचा और ताले खोले। इस दौरान जब लोगों ने शटर उठाया तो अंदर रखे सामान से आग की लपटें उठ रही थीं। इस दौरान लोगों ने अपने स्तर पर पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग बुझने की बजाय और भड़क गई। इसी दौरान आग की लपटें इमारत के पहले माले तक जा पहुंची। घटना के समय बिल्डिंग मालिक अरुण की पत्नी रितू पहले माले पर अपने कमरे में बैठी हुई थीं। रितू ने जब बाहर जाने का प्रयास किया तो आग की तपिश के कारण सीढ़ियों से नीचे नहीं उतर पाई। इसी दौरान नीचे मुख्य सड़क पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद कंफेक्शनरी संचालक ने मामले की जानकारी दमकल विभाग और सिटी थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस टीम व दमकल टीमें मौके पर पहुंची। दमकल विभाग टीम ने मार्केटिंग कमेटी बोर्ड से भी एक गाड़ी बुलाई। इन दोनों गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे के दौरान ग्राउंड फ्लोर पर गाड़ी भी खड़ी हुई थी। आग पर काबू पाने के लिए दुकान के दोनों तरफ के शटर भी उखाड़ने पड़े।
विज्ञापन

महिलाएं हाथ जोड़कर करती रही प्रार्थना
आग की खबर क्षेत्र में तेजी से फैल गई। सूचना पाकर मौके पर करीब 200 लोग जमा हो गए। इस दौरान पड़ोस की महिलाएं भी मौके पर पहुंच गई जबकि कुछ अपनी छतों से ही यह मंजर देखती रही। इस दौरान कई महिलाएं हाथ जोड़कर भगवान से कुशलक्षेम की प्रार्थना भी करती रही। आग पर पूर्णतया काबू पाए जाने तक महिलाओं की प्रार्थना जारी रही। कंफेक्शनरी संचालक टोनी ने बताया कि कुछ दिन पहले ही वो सामान लेकर आया था। उसकी दुकान में रखे फ्रिज, फर्नीचर सहित सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया। दुकान में काफी सामान मौजूद था। उसे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। वास्तविक राशि का पता तो सामान की जांच के बाद ही चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस मिनट पहले ही लौटा था घर
कंफेक्शनरी संचालक टोनी ने बताया कि शनिवार सुबह वह दुकान पर आया था। दुकान में आने के बाद उसने सामान को व्यवस्थित ढंग से रखा और फ्रिज का बटन ऑन कर दिया। टोनी ने बताया कि इसके बाद उसे कुछ सामान याद आया और वह शटर बंद कर सामान लाने के लिए घर चला गया। टोनी का कहना है कि महज दस मिनट बाद ही लोगों ने उसे फोन कर दुकान में आग लगी होने की जानकारी दी। टोनी ने बताया कि जब तक आग पर काबू पाया जाता दुकान में रखा सारा सामान आग की भेंट चढ़ चुका था। कंफेक्शनरी से पूरी इमारत में आग तेजी से फैलने लगी थी। मौके पर पहुंचे ट्रैफिक प्रभारी राजकुमार मुख्य गेट से इमारत के अंदर घुसे। यहां रखे सिलेंडर तक आग पहुंचते देखकर उन्होंने तुरंत इन सिलेंडरों को निकालकर पीछे खाली प्लॉट में फेंका। इसके बाद इस टीम ने ऊपर पहुंचकर मकान के पहले माले में रखे भरे सिलेंडर को उठाकर नीचे फेंका।


सूचना मिलते ही मैं और मेरी टीम सहित सिटी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। घटना में सामान का तो नुकसान हुआ है लेकिन गनीमत रही कि जान की कोई क्षति नहीं हुई। आगजनी की घटना पर समय रहते काबू पा लिया गया। - एएसआई राजकुमार, ट्रैफिक प्रभारी


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed