{"_id":"596915104f1c1b347a8b480a","slug":"171500058896-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्जिद के बाहर थप्पड़ प्रकरण पर बयानबाजी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मस्जिद के बाहर थप्पड़ प्रकरण पर बयानबाजी तेज
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
मस्जिद के बाहर थप्पड़ प्रकरण के चौथे दिन बाद एक तरफ राजनीति जोर पकड़ने लगी है, वहीं निंदा और बयानबाजी भी शुरू हो गई है। थप्पड़ प्रकरण के साथ संगठनों ने अमरनाथ यात्रा के दौरान हुए आतंकी हमले की भी निंदा की है। नागरिक मंच हिसार ने 15 जुलाई को क्रांतिमान पार्क में प्रात: 10 बजे से 2 बजे तक सद्भावना उपवास रखने का निर्णय किया है। नागरिक मंच हिसार जिला के सचिव जयसिंह पूनियां ने बताया कि नागरिक मंच जिला प्रधान आरसी जग्गा के नेतृत्व में जनसंगठनों के नेता उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक से मिला। इस दौरान सभी दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की गई। शिष्टमंडल में जयसिंह पूनियां, सुदर्शन मिनोचा, सीटू की तरफ से पूर्व जिला पार्षद का. सुरेश कुमार, का. मोहनलाल राजली, सर्व कर्मचारी संघ की तरफ से सुरेंद्र मान, अनिल शर्मा, रिटायर्ड कर्मचारी संघ की तरफ से चंदगीराम, अशोक अठवाल, मनोहर लाल जाखड़, जनवादी महिला समिति की शांतिदेवी, अखिल भारतीय किसान सभा की तरफ से सुबेसिंह बूरा, राजकुमार ठोलेदार, जनवादी नौजवान सभा से दिनेश सिवाच आदि शामिल थे।
पूर्व मंत्री संपत्त सिंह ने की निंदा
हिसार। पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रो. संपत सिंह ने सरकार को चेताया की धार्मिक उन्माद फेलाने वाली ताकतों को तुरंत कुचला जाए जिससे प्रदेश में अमनचैन और भाईचारा मजबूत रह सकें। धार्मिक स्थल पर शांति से बैठे हुए व्यक्ति के साथ जो दुर्व्यवहार और मारपीट कि गई है वह अति निंदनीय व चिंताजनक है। दोषियों के खिलाफ तुरंत आईपीसी की धारा 295-ए के अंतर्गत केस दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि अमरनाथ की पवित्र यात्रा में शामिल भक्तों को मारने वाले आतंकवादियों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए। भक्तों को बचाने वाले ड्राईवर सलीम का उसकी बहादुरी के लिए सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने शहर के सभी नागरिकों से अपील की कि शहर में अमन और चैन बनाये रखना हम सबका दायित्व है।
अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले की निंदा
नागोरी गेट स्थित सनातन धर्म हनुमान मंदिर ट्रस्ट ने अमरनाथ यात्रियों पर हुए प्राणघातक हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। ट्रस्ट के सचिव दयानंद बिंदल ने सरकार से अपील की है कि वह अमरनाथ यात्रा के यात्रियों को समुचित सुरक्षा प्रदान करवाए।
विज्ञापन
युवा कांग्रेस ने की निंदा
युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आनंद जाखड़ ने दो दिन पूर्व उत्तर प्रदेश के व्यापारी से हिसार में मस्जिद में पिटाई करने वाले शामिल सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। जाखड़ ने कहा है कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिस तरह से सहारनपुर के व्यापारी की पिटाई की है, युवा कांग्रेस उसकी निंदा करती है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक फायदे के लिए दूसरे धर्म को प्रताड़ित करने का कार्य कर रहे है।
आम आदमी पार्टी ने भी की निंदा
आम आदमी पार्टी ने गत दिवस लाहौरिया चौक के नजदीक कुछ उपद्रवी तत्वों द्वारा पुरानी मस्जिद के बाहर अल्पसंख्यक लोगों पर हमला करने की कड़े शब्दों में निंदा की है। इसके साथ ही जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व राज्य सरकार से मांग की है कि कानून हाथ में लेने वाले ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए। पार्टी के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह सामोता ने कहा कि कुछ अराजक तत्व ऐसी घटनाओं के माध्यम से लोगों का आपसी भाईचारा तोड़ने की फिराक में है। उन्होंने पिछले दिनों अमरनाथ तीर्थ यात्रियों पर उग्रवादियों द्वारा हमले व उसमें सात नागरिकों की मौत को निंदनीय करार दिया।