फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सिविल अस्पताल में बढ़ी वायरल पीड़ित मरीजों की संख्या

सिविल अस्पताल में बढ़ी वायरल पीड़ित मरीजों की संख्या

Fri, 14 Jul 2017 01:47 AM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में बढ़ी वायरल पीड़ित मरीजों की संख्या
सिविल अस्पताल में बढ़ी वायरल पीड़ित मरीजों की संख्या
विज्ञापन

चरखी दादरी।
जुलैक्स और एडी मच्छर का डंक लोगों को बीमार कर अस्पताल पहुंचा रहा है। बारिश के जमा पानी व गंदगी पर ये मच्छर पनप रहे हैं लेकिन नगर परिषद ने अब तक फॉगिंग की ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। बीते एक सप्ताह से सिविल अस्पताल में प्रतिदिन 250 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। ब्लड जांच के बाद प्रतिदिन 15 से 20 वायरल पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हो रही है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीमों को शहर में 46 जगहों से मलेरिया का लारवा भी मिला है। सिविल अस्पताल से कही अधिक भीड़ तो निजी अस्पतालों में नजर आ रही हैं। स्वास्थ्य विभाग भी जनता को इस मौसम में सावधानियां बरतने की हिदायतें दे रहा है। सबसे अधिक परेशानी तो वार्डों में स्थित प्लॉटों में जमा बारिश के पानी से हो रही है
मानसून की शुरुआत के साथ ही बरसाती नालों व वार्डों की नालियों पर जुलैक्स व एडी प्रजाति के मच्छरों की भरमार है। वहीं, नगर परिषद के पास अभी तक फॉगिंग के लिए दवाई नहीं पहुंची है। नप अधिकारियों का दावा है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से उन्होंने डिमांड की थी और वीरवार को ही उन्हें फॉगिंग के लिए दवाई दी गई है। नगर परिषद सचिव का दावा है कि शुक्रवार से शहर में फॉगिंग शुरू करवा दी जाएगी। इसके अलावा सिविल अस्पताल की ओपीडी में एक सप्ताह में 250 मरीज बढ़े हैं। अस्पताल की ब्लड जांच लैब में भी बुखार, जुकाम, बदन दर्द व खांसी से पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग मानसून से पहले सभी प्रबंध पुख्ता होने के दावे ठोक रहा है। हालांकि ब्लड़ जांच लैब की अगर बात करें तो जरूरत के सभी संसाधन उपलब्ध है। इस बार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने गंभीरता दिखाते हुए पहले ही तमाम व्यवस्थाएं कर ली। हालांकि मानसून में फैलने वाली बीमारियों से निपटने की तैयारियों की बात करें तो नगर परिषद बेहद ढीला नजर आ रहा है। पिछले करीब सवा माह से बूंदाबांदी व तेज बरसात का सिलसिला जारी है लेकिन नगर परिषद ने अब तक फॉगिंग शहर में शुरू नहीं करवाई है। नप सूत्रों की मानें तो फॉगिंग के लिए दवाई नहीं होने से यह कार्य शुरू नहीं किया जा रहा था।
विज्ञापन

46 जगह मिल चुका है मलेरिया का लारवा
स्वास्थ्य विभाग की टीमों को मानसून सीजन से पहले शहर के विभिन्न स्थानों पर जांच के दौरान शहर में 46 जगह मलेरिया का लारवा मिला था। इस पर हरकत में आते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया था। सिविल अस्पताल में अब तक मलेरिया पॉजिटिव एक केस की पुष्टि हो चुकी है। वहीं अगर निजी अस्पतालों की बात करें तो मलेरिया पॉजिटिव करीब 15 से 20 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स: पिछले एक सप्ताह की ओपीडी के आंकड़े
दिनांक ओपीडी संख्या खून टेस्ट
छह जुलाई 252 13
सात जुलाई 241 15
आठ जुलाई 230 16
ं दस जुलाई 243 14
11 जुलाई 251 17
12 जुलाई 245 15
13 जुलाई 255 17
बाक्स: गंदगी पर पन रहे मच्छर, नालियां भी बनी परेशानी का सबब
शहर में कई जगहों पर अब भी खुले में गंदगी पड़ी हुई है। ऐसे में इन पर मच्छर पनप रहे हैं। इनके अलावा शहर के नालों व नालियों की भी नियमित सफाई न होने से लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही है। घिकाड़ा रोड नाला, तिकोना पार्क नाला, बस स्टैंड रोड नाला में गंदगी अभी भी जमा है। गंदगी पर मच्छर भिनभिनाने से दुकानदारों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है।
बाक्स: बदलते मौसम से आ रहे बीमारियों की चपेट में लोग
पिछले करीब दस दिनों से तबीयत खराब है। पेट दर्द के कारण पूरा दिन आराम करना पड़ता है। मच्छरों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। बिजली किल्लत के चलते ओर बुरा हाल है। लगातार उपचार करवा रही हूं लेकिन आराम नहीं आ रहा।
संगीता, चरखी निवासी
पानी की खराबी से पेट की बीमारियां बढ़ रही है। पिछले तीन-चार दिन से तबीयत काफी खराब है। घर के समीप जमा पानी पर मच्छर पनप रहे हैं। पंचायत ने फॉगिंग की अभी तक व्यवस्था नहीं की है जबकि इस मौसम में सावधनियां बरतने की जरूरत है।
देवेंद्र, घिकाड़ा निवासी
बरसाती पानी के जमाव से मच्छरों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। जिला प्रशासन भी लोगों की समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। मच्छरों के कारण लगातार बीमारियां फैलती जा रही है। अब शहर में फॉगिंग रशुरू करवा देनी चाहिए।
इरफान, लोहारू चौक निवासी
मौसम बदलने के कारण पिछले एक सप्ताह से तबीयत खराब है। मच्छरों के कारण घर में नहीं रहा जा रहा है। सर्दी लगने के साथ-साथ सारा बदन दर्द करता है। सुबह-शाम बुखार आ रहा है। अस्पताल में आने के बाद कुछ सुधार स्वास्थ्य में हुआ है।

प्रीति, ढाणी फौगाट निवासी
आज से शुरू करीवाई जाएगी फॉगिंग: नप सचिव
शुक्रवार सुबह से शहर में फॉगिंग शुरू करवा दी जागी। दवाई न होने के चलते पहले यह कार्य नहीं करवाया जा सका। स्वास्थ्य विभाग ने वीरवार को ही हमें दवाई दी है। पूरे शहर में अब फॉगिंग करवाई जाएगी।
संजय यादव सचिव नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed