{"_id":"59540b214f1c1b51178b46c8","slug":"171498680097-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदल खाते से उड़ाए 3.52 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड बदल खाते से उड़ाए 3.52 लाख
Updated Thu, 29 Jun 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदल खाते से उड़ाए 3.52 लाख
चरखी दादरी।
किसी व्यक्ति ने वार्ड नंबर 15 निवासी एक महिला का एटीएम बदलकर उसके खाते से 3.52 लाख रुपये की नकदी उड़ा ली। महिला के खाते से ट्रांजेक्शन लगातार तीन दिन की गई। पीड़िता के भाई ने रुपये निकलवाने के लिए अपने नौकर को यह एटीएम दिया था और उससे किसी अज्ञात ने एटीएम बदल लिया। पीड़िता की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले एटीएम बदलकर उपभोक्ताओं के खातों से नकदी उड़ाने की दर्जनों घटनाएं हो चुकी हैं और पुलिस के हाथ इस मामले में अब तक एक आरोपी लगा है, जिसने कुछ वारदातें कबूल भी कर ली थी। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था।
पुलिस को दी शिकायत में शहर के वार्ड नंबर 15 निवासी रेणुका ने बताया कि उसने अपना एटीएम कार्ड अपने भाई को दिया हुआ था। 20 जून को उसके भाई ने एटीएम रुपये निकलवाने के लिए उनके नौकर को दे दिया। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद नौकर एटीएम से 20 हजार रुपये की नकदी निकलवा लाया और एटीएम व नकदी दोनों घर पर दे दिए। पीड़िता ने बताया कि इस दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। जिसका पता न तो उसे चला और न ही नौकर को। रेणुका ने बताया कि 21, 22 व 23 जून को तीन दिन लगातार उसके खाते से 3 लाख 52 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद जब उसने बैंक में संपर्क किया तो उसके होश उड़ गए। पीड़िता ने मंगलवार को इसकी शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।