फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   12 दिन में 3917 विद्यार्थियों ने किया आवेदन

12 दिन में 3917 विद्यार्थियों ने किया आवेदन

Wed, 21 Jun 2017 12:49 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
12 दिन में 3917 विद्यार्थियों ने किया आवेदन
12 दिन में 3917 विद्यार्थियों ने किया आवेदन
विज्ञापन

नारनौल। कालेजों में आनलाइन दाखिले की प्रक्रिया के तहत 12 दिनों में विभिन्न संकायों के लिए सैकड़ों बच्चों ने आवेदन किया। आठ जून से शुरू हुई दाखिला प्रक्रिया के तहत अभी तक सीटों से अधिक बच्चों ने आवेदन कर दिया है। सबसे ज्यादा आवेदन विज्ञान संकाय में आ रहे हैं। मंगलवार तक शहर के दोनों कालेजों के लिए 3917 आवेदन आ चुके हैं। जबकि दोनों कालेजों में सीटों की संख्या केवल 2760 ही है। सबसे ज्यादा मारामारी साइंस संकाय में है। यहां पर सीटों से दुगने से तिगुने फार्म आ गए हैं।

ऐसे में यहां पर दाखिले के लिए मुकाबला बहुत ही टफ है। वहीं मेरिट लिस्ट भी ज्यादा ऊंची जाने की संभावना लगाई जाने लगी है। मंगलवार तक महिला कालेज के लिए निर्धारित 1200 सीटों के मुकाबले में 1607 फार्म जमा हुए। वहीं ब्वाय कालेज में निर्धारित 1560 सीटों के लिए 2310 फार्म भरे गए। अभी आवेदन करने में दस दिन का समय बचा है। ऐसे में आवेदन निर्धारित सीटों से कई गुना अधिक जाने की संभावना है।
विज्ञापन

कालेजों में सीटों की स्थिति
राजकीय पीजी महाविद्यालय नारनौल
कक्षा सीट आवेदन
बीए प्रथम वर्ष 660 733
बीएससी नान मेडिकल 360 922
बीएससी मेडिकल 160 219
बीएससी कंप्यूटर साइंस 40 76
बीकॉम 240 213
बीबीए 60 57
बीसीए 40 90
राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल
कक्षा सीट आवेदन
बीए 800 789
बीकाम 160 238
बीएससी नान मेडिकल 160 393
बीएससी मेडिकल 80 186
-नोट: ये सभी प्रथम वर्ष के हैं। पीजी कालेज में आर्ट व कॉमर्स के लिए केवल लड़के आवेदन कर सकते हैं, जबकि अन्य कोर्स के लिए लड़कियां भी आवेदन करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed