फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   फरीदकोट पुलिस को काफी दिनों से थी इन गैंगस्टरों की तलाश

फरीदकोट पुलिस को काफी दिनों से थी इन गैंगस्टरों की तलाश

Wed, 14 Jun 2017 12:52 AM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
फरीदकोट पुलिस को काफी दिनों से थी इन गैंगस्टरों की तलाश
फरीदकोट पुलिस को काफी दिनों से थी इन गैंगस्टरों की तलाश
विज्ञापन

भारी संख्या में असलाह बरामद, गाड़ी से कई नंबर प्लेट भी मिलीं
बरामद गाड़ी मोहाली से छीनी थी
अमर उजाला ब्यूरो
डबवाली।
मुढभेड़ के बाद मृत मिले पंजाब के फरीदकोट और फिरोजपुर जिलों से संबंधित तीनों गैंगस्टरों की फरीदकोट पुलिस काफी दिनों से कर रही थी। पुलिस ने पुख्ता सूचना मिलने पर मंगलवार को सुबह कार्रवाई को अंजाम दिया। इनके शवों के पास से पुलिस को भारी मात्रा में असलाह मिला है। बदमाश जिस गाड़ी से आए थे, उसमें कई नंबर प्लेट मिली हैं।
बठिंडा रेंज के आईजी एमएस छिन्ना ने बताया कि मकान मालिक सुखपाल सिंह की भूमिका भी शक के घेरे में है, जो कि गैंगस्टरों के साथ चौथी चारपाई पर सोया हुआ था। उन्होंने कहा कि गैंगस्टरों और सुखपाल सिंह से दो मोबाइल बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार मकान मालिक सुखपाल सिंह से गैंगस्टरों की तरफ से खुदकुशी संबंधित मौकों के हालातों और उसके गैंगस्टरों के साथ संबंधों का पता लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह भी जांच की जाएगी कि गैंगस्टर इस मकान में कब से और कैसे ठहरते थे। उन्होंने कहा कि पुलिस ने तीन राउंड फायर किए। गैंगस्टरों ने 10-12 राउंड फायर किए।
विज्ञापन

मृतक तीनों गैंगस्टरों के खिलाफ पंजाब तथा हरियाणा में कत्ल, डकैती, लूट व अगवा करने के दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। 11 जनवरी को गांव चौटाला में हुए दोहरे हत्याकांड में वे शामिल थे। आईजी के अनुसार गैंग प्रमुख जसप्रीत सिंह जिम्मी उर्फ जंपी डॉन तथा कंवलजीत सिंह उर्फ बंटी ढिल्लों के खिलाफ पंजाब में हत्या, डकैती, लूट व किडनैपिंग के 14 और हरियाणा में दो मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा इनके तीसरे साथी निशान सिंह पर पंजाब में चार और हरियाणा में एक मुकदमा दर्ज हैं। इससे पहले यह देवेंद्र बंबीहा ग्रुप के साथ जुड़े हुए थे, उसकी मौत के बाद अब जसप्रीत सिंह जिम्मी उर्फ जंपी डॉन ने अपने नाम पर गैंग बना लिया था। उन्होंने कहा कि पुलिस ने गैंगस्टरों की लाशों के समीप से एक 315 बोर रायफल और छह कारतूस, दो 30 बोर पिस्तोल, चार चले हुए और 29 कारतूस, 32 बोर पिस्तोल और छह चले और 85 कारतूस बरामद किए हैं। इसके इलावा गैंगस्टरों के पास से 20 हजार रुपये की नकदी और स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहाली से छीनी थी स्कॉर्पियो
आईजी एमएस छिन्ना ने कहा कि इन्होंने स्कॉर्पियो गाड़ी मोहाली से छीनी है। जिस पर पीबी 12(टी)4620 की नंबर प्लेट लगी हुई है, जबकि गाड़ी से आरसी पर और नंबर अंकित है। इसके अलावा गाड़ी में से अलग-अलग नंबरों की नंबर प्लेटें भी मिली हैं।

विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज
आईजी ने कहा कि मकान मालिक सुखपाल सिंह और उसकी माता परमजीत कौर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आईजी के अनुसार उक्त मामले में सुखपाल सिंह और उसकी माता परमजीत कौर को गिरफ्तार करके डबवाली सदर थाना में धारा 307,332,18,212,216,120बी आईपीसी तथा 25, 54 व 59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मौके पर उनके साथ सिरसा के एसएसपी सतेंद्र कुमार गुप्ता, एएसपी हिमांशु गर्ग व फरीदकोट के आईपीएस ऑफिसर डॉ. नानक सिंह मौजूद थे। एसएसपी सिरसा सतेंद्र कुमार गुप्ता ने आईजी की बातों का समर्थन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed