फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   दोस्त ने ही की थी ऑटो चालक की हत्या

दोस्त ने ही की थी ऑटो चालक की हत्या

Fri, 09 Jun 2017 12:32 AM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
दोस्त ने ही की थी ऑटो चालक की हत्या
दोस्त ने ही की थी ऑटो चालक की हत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
ढाणा रोड पर गंदे नाले के पास मृत मिले ऑटो चालक की हत्या मामले का खुलासा हो गया है। मृतक ऑटो चालक सुरेंद्र के दोस्त ने ही उसकी हत्या की थी। दोस्त की नजर उसके रुपये और पत्नी पर थी। वह उम्मीद लगाए बैठा था कि ऑटो खरीदने के लिए मृतक ज्यादा रुपये लेकर आया है इसलिए उसने हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि तीन मई को ढाणा रोड पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के पास नाले में एक युवक मृत मिला था। मृतक की पहचान बवानीखेड़ा क्षेत्र के मिलकपुर निवासी आटो चालक सुरेंद्र के रूप में हुई थी। मृतक की पत्नी ने बताया था कि सुरेंद्र ने करीब डेढ़ महीने पहले अपना ऑटो बेच दिया था और वह नया ऑटो खरीदने के लिए भिवानी गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। पुलिस ने 17 मई को अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा शव के पास से मिले एक फोन से हुआ। पुलिस ने हत्या आरोपी ढाणा रोड आनंद नगर गली नंबर आठ निवासी मुकेश सीटू को काबू किया है। पूछताछ में मुकेश ने बताया कि वह और सुरेंद्र पिछले दो साल से दोस्त थे। सुरेंद्र के घर आना-जाना था। सुरेंद्र ने ऑटो खरीदने की बात कही थी। ऑटो खरीदने के बहाने ही वह उसे भिवानी लाया और यहां पहले खूब शराब पिलाई। शराब के नशे में धुत सुरेंद्र का अंगोछे से गला घोंट दिया। उसे उम्मीद थी कि वह ऑटो खरीदने के लिए अधिक पैसे लाया है लेकिन उसके पास आठ हजार रुपये ही मिले। मुकेश ने बताया कि वह सुरेंद्र की पत्नी को चाहता था लेकिन सुरेंद्र को उसके घर आने पर एतराज था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरिया ने बताया कि आरोपी मुकेश से चार हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। मृतक की पत्नी ने 40 हजार की शिकायत की थी लेकिन वह चार हजार रुपये ही लेकर गया था। बाकी उसकी योजना थी कि फाइनेंस पर ऑटो लेंगे। मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। एसएचओ बिक्रम सिंह ने बताया कि दो-तीन दिन पहले ही मुकेश ने अपने दोस्त सुरेंद्र की हत्या का प्लान बनाया और फिर मौका पाकर अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed