{"_id":"59384f804f1c1b027d8b45c3","slug":"171496862592-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालुवास मामले में तीन गिरफ्तार, गांव में तैनात रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालुवास मामले में तीन गिरफ्तार, गांव में तैनात रही पुलिस
Updated Thu, 08 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। शहर से सटे पालुवास गांव में मंगलवार को हुए दो समुदायों में झगड़े के बाद बुधवार को गांव में शांति बनी रही। किसी अप्रिय घटना रोकने के लिए दिनभर पुलिस गांव में तैनात रही। इस बीच, पुलिस ने इस मामले में तीन को गिरफ्तार कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि मामूली विवाद के बाद गांव के दो समुदायों मेें विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि चार-पांच लोग चोटिल हो गए। दलित पक्ष ने दूसरे पक्ष पर दबंगई कर मारपीट का आरोप लगाया था। जबकि, दूसरे पक्ष ने भी पिटाई का आरोप लगाया। बाद में कार्रवाई की मांग को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण लघु सचिवालय पहुंचे।
बुधवार को गांव में कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। अलबत्ता पूरे दिन गांव में दर्जनभर पुलिस के जवान तैनात रहे। इस बीच, इस मामले में पुलिस ने तीन को गांव से गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी डीएसपी (हेड क्वार्टर) चंद्रपाल बिश्नोई ने बताया कि आसू, सूरज व एक अन्य युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।