फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   आयुष्मान भारत योजना के तहत पीजीआईएमएस ने की पहली हार्ट की बाईपास सर्जरी

आयुष्मान भारत योजना के तहत पीजीआईएमएस ने की पहली हार्ट की बाईपास सर्जरी

Tue, 02 Oct 2018 02:53 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 02:53 AM IST
विज्ञापन
आयुष्मान भारत योजना के तहत पीजीआईएमएस ने की पहली हार्ट की बाईपास सर्जरी
ध्यानार्थ करनाल...
विज्ञापन

फोटो सहित एसएनजे 10
पीजीआईएमएस के कार्डिक सर्जरी विभाग में मरीज के साथ संस्थान के अधिकारी।
---
आयुष्मान भारत योजना के तहत पीजीआई में पहली हार्ट बाईपास सर्जरी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। पीजीआईएमएस के लाला श्याम लाल अति विशिष्ट चिकित्सा केंद्र में पहली बार हृदय शल्य चिकित्सक डॉ. एसएस लोहचब ने आयुष्मान भारत योजना के तहत एक मरीज के हार्ट की बाईपास सर्जरी की है। संस्थान के अधिकारियों का कहना है कि योजना शुरू होने के बाद देश में यह पहली बड़ी सर्जरी है, जिसे संस्थान ने सरकार की योजना के तहत किया है।

पीजीआईएमएस के कार्डिक सर्जरी विभाग में करनाल के मरीज का सरकार की योजना के तहत उपचार किया गया। इसमें मरीज को दिल के साथ शुगर आदि की समस्या थी और उसे पैर में संक्रमण भी था। विभाग की मानें तो मरीज लगभग ढाई महीने से उपचार के लिए दाखिल था। डॉक्टरों ने पहले मरीज का शुगर कंट्रोल किया। 23 सितंबर को संस्थान में आयुष्मान भारत स्कीम लांच हुई। इसके बाद 26 सितंबर को कार्डिक सर्जन डॉ. एसएस लोहचब व एनेस्थिसिया विभाग से डॉ. प्रियंका बंसल ने टीम के साथ मिल कर मरीज का छह घंटे का सफल ऑपरेशन किया। एक्सपर्ट्स की मानें तो यह सर्जरी सामान्य रूप से पैकेज में एक लाख दस हजार रुपये में आती है। योजना के तहत मरीज को यह उपचार निशुल्क उपलब्ध कराया है। मरीज को वीरवार तक छुट्टी दी जा सकती है। मरीज का हालचाल जानने सोमवार को वार्ड में कुलपति डॉ. ओपी कालरा, निदेशक डॉ. नित्यानंद शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एमजी वशिष्ठ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed