फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   प्रधान सचिव ने जिले की ऑनलाइन सेवाओं को सराहा

प्रधान सचिव ने जिले की ऑनलाइन सेवाओं को सराहा

Sun, 18 Feb 2018 01:21 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
प्रधान सचिव ने जिले की ऑनलाइन सेवाओं को सराहा
मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ने जिले की ऑनलाइन सेवाओं को सराहा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
उपायुक्त विजय कुमार सिदप्पा के साथ वीडियो कांफ्रेंस करते हुए मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डा. राकेश गुप्ता ने दादरी जिला में चलाई जा रही सरकारी ऑन लाइन सेवाओं की सराहना की है। उन्होंने कहा कि दादरी प्रशासन ने सोशल मीडिया पर आने वाली जन शिकायतों के निपटान में भी तेजी से कार्य किया है वो सराहनीय है।

वीडियो कांफ्रेंस द्वारा अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि गांव चिड़िया में एक गली का निर्माण विगत 28 वर्षों से नहीं हो रहा था। अमीन नामक युवक ने अपनी बहन की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर इस समस्या को रखा तो प्रशासन द्वारा उस पर तत्काल कार्रवाई की गई और रास्ते का निर्माण शुरू कर दिया गया है। इसके लिए अमीन ने भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। इसी प्रकार ई-दिशा केंद्र के तहत दादरी जिला में बेहतर सेवाएं दी जा रही है। उपायुक्त ने प्रधान सचिव को बताया कि लघु सचिवालय परिसर में ई-दिशा केंद्र का निर्माण कार्य चल रहा है और दादरी में रिकार्ड रूम की दशा को भी सुधार कर इसे आधुनिक बनाया जाएगा। उपायुक्त ने जिला में शिक्षा विभाग, पंचायत विभाग, आईटीआई सहित विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने और स्टाफ की कमी के कारण प्रभावित हो रहे कार्यों के बारे में अतिरिक्त प्रधान सचिव को अवगत करवाया। डा. राकेश गुप्ता ने जल्दी ही दादरी में अधिकारियों की नियुक्ति का आश्वासन दिया। उन्होंने स्टाफ की कमी के बावजूद सफलतापूर्वक किए जा रहे प्रगति व जनकल्याणकारी कार्यों के लिए उपायुक्त विजय कुमार सिदप्पा की सराहना की। वीडियो कांफ्रेंस में पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने बताया कि कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए जिला में स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन के सहयोग से सक्रिय अभियान चलाया जा रहा है। पीएनडीटी के पहले से दर्ज मामलों में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है। इस मौके पर एसडीएम ओमप्रकाश देवराला, नगराधीश मनीष फौगाट, जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार, सुशासन सहयोगी प्रमोद रतूड़ी, डा. अनिता गुलिया, खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश फौगाट, सीडीपीओ निर्मल शर्मा, गीता सहारण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed