फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   आशा वर्कर

आशा वर्कर

Fri, 23 Feb 2018 02:52 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
आशा वर्कर
बीडीपीओ के माध्यम से आशा वर्करों ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
विज्ञापन

फोटो समेत
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
प्रदेश सरकार द्वारा आशा वर्करों की मांगों पर आंदोलन के दबाव में बनी सहमति पर नोटिफिकेशन जारी करने में की जा रही देरी के विरोध में जिले की सैकड़ों आशा वर्करों ने आशा वर्कर्स यूनियन (सीटू) के बैनर तले उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद बीडीपीओ राजपाल चहल के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन से पहले सभी आशा वर्कर्स स्थानीय मानसरोवर पार्क में एकत्रित हुई और आशा वर्कर्स यूनियन(सीटू) की जिला प्रधान अनीता भाली की अध्यक्षता में सभा की। यूनियन जिला सचिव ललिता व सीटू जिला प्रधान सतबीर पाक्समा ने कहा कि एक फरवरी को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज आला अधिकारियों की ओर से 17 दिन से चल रहे आंदोलन के दबाव में यूनियन प्रतिनिधिमंडल के साथ मांगों पर सहमति प्रकट करते हुए मानदेय बढ़ाते समेत कई मांगों पर घोषणा की थी, परंतु 19 फरवरी को सरकार द्वारा घोषणाओं को लागू करने में आनाकानी की गई है। उन्होंने कहा कि अगर इन घोषणाओं को प्रदेश के बजट में नहीं जोड़ा गया तो सरकार को इसका खामियाजा भुगतना होगा।
विज्ञापन

यूनियन कोषाध्यक्ष कमलेश लाहली व सीटू जिला सचिव प्रकाश चंद्र ने प्रदेश में चल रहे आंगनबाड़ी हेल्पर व वर्करों के आंदोलन के प्रति एकजुटता प्रकट करते हुए कहा कि सरकार जल्द से जल्द आंगनबाड़ी कर्मियों की मांगों को हल करें। विरोध कार्यवाही के दौरान राजस्थान की भाजपा सरकार द्वारा सैंकड़ों किसान नेताओं की गिरफ्तारी पर निंदा प्रस्ताव पास कर किसानों के जयपुर कूच के प्रति एकजुटता प्रकट की गई। प्रदर्शन को मिड-डे-मील वर्कर्स यूनियन की जिला प्रधान रोशनी, भवन निर्माण कामगार यूनियन के जिला उप-प्रधान संजीव सिंह, सीटू नेता कामरेड विनोद ने भी संबोधित किया। प्रदर्शन के दौरान गीता बैंसी, पुष्पा, सोनिया, नीरज, रेखा, जगवंति, कृष्णा, सुनीता, निक्की, चंद्रा, वर्षा, कविता, फूलपति, कुसूम, सुमन, सीमा प्रमुख तौर पर शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक फरवरी 2018 को स्वीकृत निम्नलिखित फैसलों का नोटिफिकेशन जारी हो
1. आशा को मिलने वाले फिक्स वेतन 1000 रुपये में 3000 रुपये की अतिरिक्त बढ़ोतरी करने का फैसला हुआ था। इसलिए प्रत्येक आशा को अब 4000 रुपये प्रतिमाह फिक्स मिलेंगे।
2. इसके अलावा प्रोत्साहन राशियों में बढ़ोतरी की बात मानी गई थी जैसे।
क्रम आइटम पहले राशि बढ़ोत्तरी अब कुल
1. संस्थागत डिलवरी 300/200 100 400/300
2. टीकाकरण 150 100 250
3. एएनसी 250 100 350
4. एचबीपीएनसी 250 100 350
5. फैमिली प्लानिंग/बच्चों में गेप 500 50 55
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed