{"_id":"5a67ab664f1c1b7d268b62cd","slug":"161516743526-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनी कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनी कॉलेज
Updated Wed, 24 Jan 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। सैनी एजुकेशन सोसायटी के चुनाव को लेकर जुबानी वार तेज हो गया है। चुनाव मैदान में उतरे दो बड़े गुटों में से एक ने प्रशासन पर सवाल उठाए हैं तो दूसरे पूर्व प्रधान को घेरा है। लोगों ने पूर्व प्रधान पर पद का दुरुपयोग करते हुए हजारों वोट काटने का आरोप लगाया है। संस्था के पूर्व उपप्रधान प्रवीण सैनी व पूर्व सह-सचिव सुभाष सैनी ने कहा है कि समाज पूर्व प्रधान के खिलाफ एकजुट है। संस्था की भलाई के लिए 28 जनवरी को मतदाता अपना फैसला देंगे। भ्रष्ट उम्मीदवारों को मतदाता बाहर का रास्ता दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि संस्था के आजीवन सदस्यों की सूची में 17056 लोगों के नाम दर्ज थे। इस सूची से आजीवन सदस्यों के वोट फर्जी तरीके से काट दिए गए हैं। इस कारण मतदाता सूची में महज 4744 वोटर ही रहे हैं। यह सब संस्था पर कब्जा बनाए रखने के लिए किया गया है। इसी उद्देश्य से चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारे गए हैं।