फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   विधवा के साथ मारपीट, एसपी कार्यालय पहुंचे ग्रामीण

विधवा के साथ मारपीट, एसपी कार्यालय पहुंचे ग्रामीण

Sat, 11 Nov 2017 01:59 AM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
विधवा के साथ मारपीट, एसपी कार्यालय पहुंचे ग्रामीण
विधवा के साथ मारपीट ,एसपी कार्यालय पहुंचे ग्रामीण
विज्ञापन

चरखी दादरी।
कादमा निवासी विधवा महिला के साथ मारपीट करने वाले ग्रामीणों की गिरफ्तारी न होने से क्षुब्ध अन्य ग्रामीण शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंचे। इन ग्रामीणों ने बाढड़ा थाना पुलिस पर शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने एसपी से मिलकर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग भी की। एसपी कार्यालय से ग्रामीणों को मामले की जांच की उचित कार्रवाई करने का आश्वासन मिला है।

शुक्रवार सुबह करीब 12 बजे एसपी कार्यालय पहुंचे नफे सिंह, मीर सिंह, महेंद्र, हरिकिशन, राजेश, हरिसिंह, संदीप, बनवारी, चेतराम, छोटूराम, कृष्ण, महाबीर, बिमला देवी, सुरेश पंच, राकेश, हवा सिंह, होशियार सिंह, रतनी देवी, सरोज, गीता देवी, भतेरी, सतबीर, उमराव आदि ने बताया कि गांव निवासी महिला गीता के पति का पहले ही देहांत हो चुका है। गत 21 अक्तूबर को गांव के ही कुछ लोग जबरन उसके घर में घुस गए और उसके साथ मारपीट की। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में बाढड़ा थाना पुलिस को भी शिकायत दी गई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। उन्होंने बताया कि आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है और अब भी पीड़ित पक्ष को धमकियां मिल रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आरोपी ने महिला का मकान जबरन खाली कराने की भी धमकी दी है जबकि पिछले 50 सालों से गीता व उसके परिजनों का मालिकाना हक इस मकान पर है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि उक्त आरोपी बाहरी तत्वों को बुलाकर महिला व परिजनों के साथ कई दफा मारपीट कर चुके हैं और ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पीड़िता गीता ने परिवार व अपनी जान का खतरा बताते हुए आरोपियों कपर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed