फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   विवाद के चलते कबड्डी का फाइनल मैच बीच में रुका

विवाद के चलते कबड्डी का फाइनल मैच बीच में रुका

Fri, 11 Aug 2017 01:52 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
विवाद के चलते कबड्डी का फाइनल मैच बीच में रुका
विवाद के चलते कबड्डी का फाइनल मैच बीच में रुका
विज्ञापन

भिवानी। आरोप-प्रत्यारोप के चलते जोनल अंडर- 19 कबड्डी का फाइनल मैच बीच में स्थगित हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका। एक टीम के कोच ने प्रतिद्वंद्वी टीम के एक खिलाड़ी की दो-दो जगहों के जन्म प्रमाण पत्र पेश कर सनसनी फैला दी। आरोप की गंभीरता को देखते हुए फाइनल मैच टाल दिया गया। आयोजन कमेटी ने मामले की जांच की लेकिन अंतिम निर्णय नहीं हो सका।
भीम स्टेडियम में वीरवार दोपहर बाद जोनल स्तरीय अंडर-19 कबड्डी टूर्नामेंट का फाइनल मैच हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल और बापोड़ा गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बीच खेला जाना था। मैच से पहले बापोड़ा टीम प्रबंधन की ओर से आरोप लगाया गया कि प्रतिद्वंद्वी टीम के तीन खिलाड़ियों का निर्धारित वजन से ज्यादा है। इस आपत्ति के बाद हैप्पी स्कूल के तीन खिलाड़ियों को मैदान से बाहर जाना पड़ा। इसके बाद जैसे-तैसे मैच आरंभ हुआ। मैच के शुरू होने के पांच मिनट बाद ही हैप्पी स्कूल की टीम के कोच सुमेर सिंह ने यह कहते हुए मैच रुकवा दिया कि बापोड़ा टीम की ओर से एक ऐसा खिलाड़ी मैदान में है जिसकी जन्म तिथि संदिग्ध है। सुमेर सिंह ने दो प्रमाण पत्रों की कॉपी आयोजन कमेटी को पेश की। सुमेर सिंह ने दावा किया कि बापोड़ा टीम के एक खिलाड़ी के दो-दो जगहों के प्रमाण-पत्र हैं। एक में भिवानी जन्म दर्शाया गया है और दूसरे में दिल्ली।
विज्ञापन

आरोपों की गंभीरता को देखते हुए आयोजन कमेटी ने मैच टालने का निर्णय लिया। आयोजन कमेटी के सेक्रेटरी व सेठ किरोड़ी मल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य शिव कुमार ने बताया कि इस मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। दो दिन के भीतर जांच पूरी हो जाएगी, इसके बाद ही कोई अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed