फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   नप चेयरमैन और कर्मचारी की झड़प का वीडियो वायरल

नप चेयरमैन और कर्मचारी की झड़प का वीडियो वायरल

Sat, 15 Jul 2017 01:31 AM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
नप चेयरमैन और कर्मचारी की झड़प का वीडियो वायरल
नप चेयरमैन और कर्मचारी की झड़प का वीडियो वायरल
विज्ञापन

चरखी दादरी।
गत 30 जून को नगर परिषद चेयरमैन व सर्वे टीम के कर्मचारी के बीच हुई झड़प का एक वीडियो वायरल हुआ है। 11 सेकेंड के इस वीडियो में नप चेयरमैन संजय छपारिया यशी कंसलटेंसी सर्वे कंपनी के कर्मचारी संजय को थप्पड़ जड़ने की धमकी देते दिखाई दे रहे हैं। शुक्रवार को कर्मचारी संजय ने नप चेयरमैन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर वाल्मीकि नगर व कबीर बस्ती के बाशिंदों के साथ एसपी सुनील दलाल से मुलाकात की। इन लोगों ने एसपी सुनील दलाल को इस झड़प की वीडियो भी सौंपी है। एसपी ने मामले में उचित जांच का आश्वासन दिया है।

गौरतलब है कि दादरी शहर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सर्वे कार्य चल रहा है। यह कार्य केंद्र सरकार ने यशी कंसलटेंसी कंपनी को सौंप रखा है। इस कंपनी ने सर्वे के लिए अपने कर्मचारी दादरी में तैनात कर रखे हैं। गत 30 जून को पार्षदों की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए नप चेयरमैन संजय छपारिया ने संजय नामक कर्मचारी को अनियमितताओं को दूर करने के लिए अपने पास बुलाया था। इसी दौरान कहासुनी भी हुई थी और कर्मचारी संजय ने चेयरमैन पर बुरा बर्ताव करने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी थी। इस मामले में पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। इससे खफा करीब 15 लोग शुक्रवार को एसपी सुनील दलाल से मिलने पहुंचे। शिकायतकर्ता कर्मचारी संजय ने बताया कि शुक्रवार को उन्होंने इस मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस विभाग को एक सीडी भी सौंपी है जिसमें इस प्रकरण की फुटेज है। इस फुटेज में चेयरमैन उन्हें थप्पड़ जड़ने की चेतावनी दे रहे हैं। शनि, हवा सिंह, प्रमोद, सुनील, प्रदीप, मनोज आदि भी संजय के साथ एसपी से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed