{"_id":"5953f0d14f1c1bd0738b46e7","slug":"161498673361-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बअबअ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बअबअ
Updated Wed, 28 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
रामपुरा थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी का दो युवकों ने अपहरण कर उससे सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी जागरण से लौट रही थी। 27 जून को मामले की जानकारी होने के बाद परिवार ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
महिला पुलिस थाने की एएसआई प्रियंका ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रालियावास निवासी मनीष और अजीत के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार 27 जून को पीड़िता के भाई ने उक्त आरोपियों के खिलाफ नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर शिकायत दी थी। पुलिस को दी शिकायत में बताया गया कि 26 जून की रात को नाबालिग गांव में ही जागरण में गई थी। आरोप है कि रात को लौटते समय दोनों युवक नाबालिग को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर बैठाकर नहर के पास खेत में ले गए। दोनों आरोपियों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। 27 जून की सुबह आरोपी नाबालिग को गांव में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने नाबालिग की मेडिकल जांच कराने के बाद अदालत में बयान दर्ज कराए। पीड़िता के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।