फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   विश्व में क्रांति का रूप ले रहा योग : बीरेंद्र सिंह

विश्व में क्रांति का रूप ले रहा योग : बीरेंद्र सिंह

Thu, 22 Jun 2017 03:04 AM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 03:04 AM IST
विज्ञापन
विश्व में क्रांति का रूप ले रहा योग : बीरेंद्र सिंह
विश्व में क्रांति का रूप ले रहा योग : बीरेंद्र सिंह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। योग विश्व में क्रांति का रूप ले रहा है। मनुष्य को चुस्त एवं दुरुस्त रखने की यह लगभग पांच हजार साल पुरानी पद्धति है। पिछले दो दशकों से इसकी आवश्यकता अधिक महसूस होने लगी है। तीसरे विश्व योग दिवस के मौके पर राजीव गांधी खेल कांप्लेक्स पहुंचे केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि योग एक जनांदोलन की तरह आगे बढ़ रहा है। कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि एक छोटे से किसान का बेटा 10 फुट ऊंचे मंच पर बैठकर योग की शिक्षा देता है। नीचे बैठने वाले लोगों में अरबपति और करोड़पति शामिल होते हैं। योग के लिए हुए जिला स्तरीय कार्यक्रम में उनके साथ सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने एक साथ योगाभ्यास किया। उन्होंने योग गुरु बाबा रामदेव की तारीफ की।
उन्होंने कहा कि 30 साल पहले वह वेस्टइंडीज के एक शहर गए थे। उस समय वहां की जनसंख्या करीब 60 हजार थी। उन्हें आश्चर्य हुआ कि शाम के समय एक बहुत बड़े ग्राउंड में करीब 25 हजार लोग सैर करने और व्यायाम करने आए हुए थे। देश के लोगों में भी अपने स्वास्थ्य को लेकर ऐेसी ही जागरूकता की जरूरत है। हमें योग ही इस काबिल बना सकता है कि हम किसी भी रोग या विकृति से बच सकते हैं।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि सदियों से योग भारत की पहचान रही है। इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मान्यता दिलवाई। प्रदेश के सभी गांवों और शहरों की बस्तियों में योग शालाएं स्थापित करने की योजना है। इसके तहत एक हजार से अधिक स्थानों पर योग शालाएं स्थापित की जा रही हैं। इनमें योग के अलावा पांच क्षेत्रीय खेलों का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस पर कसा तंज
कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कांग्रेस पर तंज कसा। कांग्रेस के योग को भाजपा के लिए चुनावी स्टंट बताने वाले सवाल पर उन्होंने कहा कि योग की हमसे कहीं ज्यादा जरूरत उन्हें है। कांग्रेस को एसिडिटी अधिक रहती है। इसी बीच उन्होंने कांग्रेस को नियमित रूप से योग करने की सलाह दे डाली। राष्ट्रपति चुनाव पर उन्हाेंने कहा कि इस चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित है। कांग्रेस को भी उनके उम्मीदवार का समर्थन कर चुनाव में सर्वसम्मति बनानी चाहिए। भाजपा के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद दलित समाज से हैं। उनकी राजनीति के साथ ही सामाजिक क्षेत्र में विशेष ख्याति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed