फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   fgfg

fgfg

Wed, 21 Jun 2017 12:59 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
fgfg
ठीकरी पहरा देने वालों के बनेंगे आई कार्ड : आईजी दून
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
ग्रामीण आंचल में रात को ठीकरी पहरा देने वाले सरपंचों, पंचों और अन्य लोगों को पुलिस लाइन में मंगलवार को सम्मानित किया गया। पुलिस लाइन स्थित कम्यूनिटी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईजी पुलिस दक्षिण रेंज एचएस दून थे। उन्होंने कहा कि सेल्फी दिल में भी हो सिर्फ मोबाइल में नहीं। सही मायने में तभी जिला अपराध मुक्त हो सकता है। उन्होंने जिले में कानून व्यवस्था को पहले से बेहतर बनाने के लिए डॉ. यश गर्ग, एसपी संगीता कालिया के साथ ही पब्लिक के सहयोग को अन्य जिलों से बेहतर बताया। उन्होंने कहा कि जनता की इस तरह की सहभागिता में सही मायने में सुशासन होता है।

बनेंगे आईडी कार्ड, पुलिस भी दें सम्मान
आईजी ने कहा कि सेल्फी विद पहरेदार में अग्रणी भूमिका निभाने वाले सभी लोगों के आईडी कार्ड बनाए जाएंगे। इन आईडी कार्ड के जरिए ग्रामीण अन्य लोगों से अन्य पहचान रखेंगे। आईजी दून ने पुलिस से कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए कि पुलिस का सहयोग करने वाले आईडी कार्ड होल्डर थाने या अधिकारियों के पास पहुंचे तो उन्हें सहयोग न मिले। उन्होंने लोगों से भी कहा कि कार्ड होल्डर होने के बाद वे गलत मामलों में पुलिस के पास पैरवी करने न पहुंचे।
विज्ञापन


नशे के खिलाफ जल्द ही शुरू होगी मुहिम
आईजी ने कार्यक्रम के दौरान लोगों की सहभागिता की तारीफ करते हुए कहा कि बहुत कम जगह लोगों को ऐसा सहयोग मिलता है। साथ ही उन्होंने कहा कि अपराध मुक्ति के लिए सिर्फ चोरी रोकना ही पर्याप्त नहीं है। नशे को भी रोकना जरूरी है। नशा युवाओं को खोखला कर रहा है। उन्होंने कहा कि नशा बेचने वालों के खिलाफ भी जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। इसमेें बड़े सप्लायर के खिलाफ शिकंजा कसेंगे। इससे छोटे स्तर भी नशा मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंगारंग कार्यक्रम करने वाली बेटियां होंगी सम्मानित
पुलिस ने सेल्फी विद पहरेदार कार्यक्रम के दौरान रंगारंग प्रस्तुति देने वालों को सम्मानित करने का फैसला लिया है। आईजी ने एसपी संगीता कालिया से कहा कि बच्चियों ने कई सांस्कृतिक नृत्य और जिद्दी क्लब ने देशभक्ति के गीत पेश किए हैं। इन्हें सम्मान स्वरूप प्रशंसा पत्र और कैश अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।


...लेकिन अंत में कुछ सरपंच हुए खफा
कार्यक्रम के अंत में आईजी एचएस दून जाने लगे तो बाहर कुछ सरपंच पहुंचे। इनमें मौजूद मालपुरा के सरपंच ने आईजी से कहा कि उनकी बात भी पांच मिनट सुन लें। इस पर आईजी वापस अंदर आ गए। यहां कुछ सरपंच गांवों में कुछ लोगों द्वारा ठीकरी पहरे में सहयोग न देने की बात कहने लगे। इस दौरान कुछ कारणों से सरपंच की बात पूरी नहीं हो पाई और आईजी चले गए। इससे कुछ सरपंच खफा हो गए और उन्होंने कहा कि पुलिस समस्या सुनती ही नहीं तो सम्मान कैसा। कुछ सरपंच बिना सम्मान पत्र लिए ही जाने लगे हालांकि बाद में उन्हें मना लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed