फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   333

333

Sun, 18 Jun 2017 11:59 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
333
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
कोसली क्षेत्र के गांव गुड़ियानी में तस्करी के लिए भेजी जाने वाली 564 पेटी बरामद शराब के मामले में आरोपी तस्कर को सीआईए ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। वहीं शुरूआती पूछताछ में अन्य राज्यों के लिए तस्करी में शराब कंपनियों के भी कर्मचारियों का हाथ होने की बात सामने आई है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी तस्कर के लिंक और फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

ज्ञात रहे कि शनिवार शाम सीआईए रेवाड़ी प्रभारी सतेंद्र सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गुड़ियानी निवासी विकास ठेकेदार के घर से अलग-अलग ब्रांड की 564 पेटी शराब बरामद की थी। मामले में आबकारी इंस्पेक्टर यतिंद्र की शिकायत पर विकास के अलावा चौकी नंबर-दो निवासी भूपेंद्र और मुरलीपुर निवासी शशि कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी व आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। मामले में पुलिस दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। विश्वस्त विभागीय सूत्र की मानें तो इस मामले में अभी तक की पूछताछ में शराब के गोदामों से नहीं बल्कि सीधे तौर पर शराब कंपनियों के कर्मचारी-अधिकारियों से सांठगांठ कर शराब को अवैध रूप से मंगाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed