{"_id":"694c3d646ff2c139c209833a","slug":"16-traffic-signals-will-control-120-lakh-vehicles-on-the-roads-rohtak-news-c-17-roh1020-782862-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सड़कों पर 1.20 लाख वाहनों को नियंत्रित करेंगे 16 ट्रैफिक सिग्नल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सड़कों पर 1.20 लाख वाहनों को नियंत्रित करेंगे 16 ट्रैफिक सिग्नल
Thu, 25 Dec 2025 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
31...शहर में सोनीपत स्टैंड चौक पर लगा ट्रैफिक सिग्नल। संवाद
रोहतक। शहर की सड़कों पर दिन-रात दौड़ने वाले करीब 1.20 लाख वाहनों की आवाजाही सुगम बनाने की दिशा में नगर निगम की ओर से कार्य तेज कर दिया गया है। शहर में पांच और स्थानों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाएंगे जिसका कार्य शुरू हो गया है। इस पर करीब 1 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
नगर निगम की ओर से करीब 13 साल बाद नए ट्रैफिक सिग्नल शहर में लगाए जा रहे हैं। जिन स्थानों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाने हैं, उनको चिह्नित किए जाने बाद अब कार्य भी शुरू कर दिया है। ऐसे नए साल के पहले माह में शहर की सड़कों पर नए ट्रैफिक सिग्नल नजर आ सकते हैं। निगम के अधिकारियों का कहना है कि शहर की सड़कों पर वाहनों व पैदल यात्रियों की सुरक्षा एवं उनकी आवाजाही सुगम बनाने की दिशा में एक कदम और बढ़ाते हुए ट्रैफिक सिग्नल की संख्या में इजाफा किया जाएगा।
अभी इन स्थानों पर ट्रैफिक सिग्नल
शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए नगर निगम की ओर से करीब 13 साल पहले ट्रैफिक सिग्नल लगाए गए थे। यातायात व्यवस्था सुगम बनाने के लिए प्रयोग होने वाले लाल, हरे-पीले रंग के सिग्नल लगाए गए हैं। निगम की ओर से 11 जगह सिग्नल लगाए गए थे। इन स्थानों में सोनीपत स्टैंड, अशोका या सैन भगत चौक, झज्जर टी प्वाॅइंट, दिल्ली बाईपास, भिवानी चुंगी, पावर हाउस चौक, नया बस अड्डा, जींद बाईपास चौक, लाढ़ौत रोड चौक, शांतमई चौक व सुखपुरा चौक शामिल हैं। हालांकि, सुखपुरा चौक पर फ्लाईओवर निर्माण के चलते यहां अब ट्रैफिक सिग्नल नहीं है।
विज्ञापन
शहर में यहां लगाए जाएंगे ट्रैफिक सिग्नल
नगर निगम की ओर से जिन स्थानों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाने हैं, उनमें सेक्टर-14, शीला बाईपास टी प्वाॅइंट, जाट भवन टी प्वाॅइंट, हिसार बाईपास चौक व वीटा मिल्क प्लांट चौक शामिल हैं। इनको लगाने का कार्य जनवरी में पूरा होना तय किया गया है। हालांकि, निगम अधिकारियों का कहना है कि निगम की ओर से केवल इनको लगाया जाएगा। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए तमाम ट्रैफिक सिग्नल का कंट्रोल पुलिस की ओर से किया जाएगा।
शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए ट्रैफिक सिग्नल मायने रखते हैं। नए ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाने हैं जिनसे यातायात व्यवस्था में और सुधार होगा व दुर्घटनाएं भी कम होंगी।
- सुलेंद्र सिंह, निरीक्षक, यातायात पुलिस