{"_id":"613fab7f8ebc3e83aa162f8d","slug":"16-170-got-vaccine-in-the-district-rohtak-news-rtk6238850160","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 16,170 ने लगवाई वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 16,170 ने लगवाई वैक्सीन
विज्ञापन
दुर्गा कॉलोनी में आयोजित शिविर में टीका लगवाते लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को 200 से ज्यादा टीकाकरण शिविर लगाए गए। इस तीन दिवस टीकाकरण के पहले दिन सोमवार को रिकॉर्ड 16,170 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इस अभियान के बाद विभाग के पास 28 हजार से अधिक वैक्सीन उपलब्ध है। इसमें 22,120 कोविशील्ड व 6,170 कोवैक्सीन की डोज है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को सुरक्षा चक्र प्रदान करने के लिए तीन दिवसीय मेगा वैक्सीनेशन शिविर का सोमवार को शुभारंभ किया गया। पहले ही दिन विभाग की विभिन्न टीमों ने शिविरों के जरिये लोगों को वैक्सीन लगाई। इन तीन दिनों में विभाग का लक्ष्य जिले के सभी लोगों को वैक्सीन लगाकर महामारी से सुरक्षित बनाने का है। इसके साथ ही स्लम एरिया में भी विभाग का फोकस बना हुआ है। यहां भी लोगों को जागरूक बनाने के साथ टीका लगाया जा रहा है।
इधर, सोमवार को डीआईओ डॉ. अनिलजीत को फैमिली प्लानिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई। इनकी जगह टीकाकरण का कार्य भार डॉ. सत्यवान को सौंपा गया है। सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने यह निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है।
विज्ञापन
दुर्गा कॉलोनी में 80 लोगों ने लगवाए टीके
अमर उजाला की ओर से सोमवार को दुर्गा कॉलोनी स्थित श्री शिशु दुर्गा मंदिर में टीकाकरण शिविर लगाया गया। यहां 80 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। मंगलवार को भी यहां शिविर लगाया जाएगा। शिविर में सीए विजय ठाकुर, प्रवीण सहगल, प्रदीप सहगल, शैलेंद्र शर्मा, नफे सिंह कश्यप, पवन कश्यप, आशीष दुबे व सुभाष मल्होत्रा आदि मौजूद रहे। टीकाकरण शिविर में सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. केएल मलिक, डॉ. अनिलजीत त्रेहान व डॉ. परितेव का विशेष सहयोग रहा।
वैक्सीन आपके द्वार वैन को किया रवाना
औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को केशव जन सुरक्षा सेवा सहयोग समिति की ओर से सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने वैक्सीन आपके द्वार वैन को झंडी दिखाकर रवाना किया गया। एमएसएमई चेंबर ऑफ कॉमर्स ऑटोमैटिक की ओर से संचालित समिति ने सोमवार को अभियान की शुरुआत की। यहां एमएसएमई चेंबर ऑफ कॉमर्स ऑटोमैटिक के प्रधान संदीप मुंजाल, विजय हरजाई, वीरेंद्र हुड्डा ,बिट्टू मल्होत्रा, नरेश जैन, लोकेश जैन, मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
लेबर चौक पर 60 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
वैद्य केसरदास समिति की ओर से 15वां कोविड वैक्सीनेशन शिविर लगाया गया। लेबर चौक स्थित वैद्य केसर दास लैब में लगाए गए शिविर में 60 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। समिति संचालक राजेश सिंधवानी ने बताया कि कोविशील्ड की पहली व दूसरी डोज शिविर में लगाई गई। यहां एएनएम अनीता का सहयोग रहा। इस मौके पर जय सिंधवानी, कुणाल जुनेजा, भारत पंवार, आशु गांधी, सचिन मौजूद रहे।