फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   1.52 crores were cheated in the name of teaching share trading, three youths arrested

Rohtak News: शेयर ट्रेडिंग सिखाने के नाम पर 1.52 करोड़ ठगे, तीन युवक गिरफ्तार

Tue, 16 Sep 2025 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
1.52 crores were cheated in the name of teaching share trading, three youths arrested
रोहतक। सनसिटी सेक्टर-36 निवासी विजय को शेयर ट्रेडिंग सिखाने के नाम पर 1.52 करोड़ रुपये ठगने के आरोप में साइबर थाना पुलिस ने गुजरात निवासी इफ्तिखार व पश्चिम बंगाल निवासी सोवन व सोमनाथ को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश कर 9 दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

साइबर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि सेक्टर-36 निवासी विजय ने शिकायत दी थी। इसमें बताया कि वह शेयर मार्केटिंग का काम करते हैं। 22 अप्रैल को उनके पास मीना नाम से व्हाट्सएप पर मैसेज आया।
विज्ञापन

मैसेज करने वाले ने शेयर मार्केटिंग की ऑनलाइन ट्रेडिंग सिखाने की बात कही। विजय ने उनकी बातों में आकर ऑनलाइन ट्रेडिंग सीखना शुरू कर दिया। ठगों ने 23 अप्रैल को रेट फाइन इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के शेयर के लिए 10 लाख रुपये जमा कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने रुपये भेज दिए। इसके बाद पोर्टल पर 10 से 15 प्रतिशत ज्यादा रुपये दिखने लगे। लालच में आकर पीड़ित ने एक 1.22 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवाकर 1.52 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसमें कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 10 सितंबर को गुजरात व पश्चिम बंगाल के युवकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed