फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   गोल्ड जीतने के बाद भी एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों व अन्य टूर्नामेंट के चलते अगले तीन महीनो तक घर नहीं पहुंच पाएगा बॉक्सर अमित

गोल्ड जीतने के बाद भी एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों व अन्य टूर्नामेंट के चलते अगले तीन महीनो तक घर नहीं पहुंच पाएगा बॉक्सर अमित

Tue, 19 Feb 2019 02:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
गोल्ड जीतने के बाद भी एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों व अन्य टूर्नामेंट के चलते अगले तीन महीनो तक घर नहीं पहुंच पाएगा बॉक्सर अमित
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। जिस शानदार तरीके से रोहतक वासियों ने मायना के बॉक्सर अमित पंघाल का एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने पर स्वागत किया था। शहरवासियों को 70वें स्ट्रेंजा मेमोरियल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पदक जीतने पर इस तरह का स्वागत करने का मौका नहीं मिल पाएगा। अमित पंघाल इस चैंपियनशिप में लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने के लिए मंगलवार अपने प्रतिद्वंद्वी से भिडे़गा। प्रतियोगिता के बाद अमित को एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों में जुटना है। इसके चलते वह अगले तीन महीनों तक घर नहीं आ पाएंगे। अमित ने बुल्गारिया जाने से पहले भी लगभग ढाई महीनों में घर पर महज दो घंटे ही बिताए थे।
अमित के पिता बिजेंद्र ने बताया कि मंगलवार को अमित अपना फाइनल मुकाबला खेलेगा। इस मुकाबले को जीतने के साथ ही वह लगातार दूसरी बार इस टूर्नामेंट के विजेता बन जाएंगे। उन्होंने बताया कि पदक जीतकर देश लौटने के बाद भी अमित घर पर नहीं आ पाएंगे। इसके पीछे कई कारण हैं। जिनमें से प्रमुख कारण कैंप में एशियन चैंपियनशिप की तैयारियां करना, राजस्थान व चंडीगढ़ में आयोजित टूर्नामेंट में युवा बॉक्सरों का हौसला बढ़ाना, पटियाला में नेशनल कैंप में भाग लेना शामिल है।
विज्ञापन


पड़ोस के लड़के की मदद से यू-ट्यूब पर मैच देख रहे परिवार वाले
अमित के पिता बिजेंद्र ने बताया कि इस टूर्नामेंट के मैच टीवी पर प्रसारित नहीं हो रहे हैं। इस टूर्नामेंट में अमित के खेल को देखने के लिए उनके परिवार वाले यू-ट्यूब का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें तो मोबाइल फोन पर यू-ट्यूब चलाना नहीं आता। इसके लिए वे पड़ोस के बच्चे को बुलाकर लाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed