फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सेमीफाइनल में पहुंचकर मायना के अमित पंघाल ने पक्का किया पदक, कोच व परिवार के सदस्य बोले, गोल्ड से कम नहीं चाहिए

सेमीफाइनल में पहुंचकर मायना के अमित पंघाल ने पक्का किया पदक, कोच व परिवार के सदस्य बोले, गोल्ड से कम नहीं चाहिए

Mon, 18 Feb 2019 02:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
सेमीफाइनल में पहुंचकर मायना के अमित पंघाल ने पक्का किया  पदक, कोच व परिवार के सदस्य बोले,  गोल्ड से कम नहीं चाहिए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। बुल्गारिया के सोफिया में चल रहे 70वें स्ट्रांजा मेमोरियल मुक्केबाजी टूर्नामेंट में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी अमित पंघाल ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज कर ली है। इस जीत के साथ ही अमित ने अपना पदक पक्का कर लिया है। वहीं, अमित के परिवार के सदस्यों व कोच को गोल्ड से कम कुछ चाहिए ही नहीं। अमित ने क्वार्टर फाइनल दौर के एकतरफा मुकाबले में यूक्रेन के बॉक्सर नजर कुरोतचिन को 5-0 से मात दी। अब अमित आगामी 18 फरवरी को अजरबैजान के बॉक्सर के साथ अपना सेमीफाइनल मुकाबला खेलेंगे।
अमित पंघाल के कोच अनिल धनखड़ ने बताया कि 13 फरवरी से 20 फरवरी तक बुल्गारिया के सोफिया में 70वां स्ट्रांजा मेमोरियल मुक्केबाजी टूर्नामेंट खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट में पुुरुष वर्ग के 49 किलो भारवर्ग में देश का प्रतिनिधित्व अमित पंघाल कर रहे हैं। अमित ने रविवार को खेले गए टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में यूक्रेन के बॉक्सर नजर कुरोतचिन को मात दी है। उन्होंने बताया कि अमित ने इस मुकाबले में विरोधी बॉक्सर को बड़ी ही आसानी से हरा दिया है। इसके साथ ही अमित ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने बताया कि अमित इस टूर्नामेंट के अपने भारवर्ग में गोल्ड का प्रबल दावेदार है। पिछले वर्ष भी अमित ने टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीता था।
विज्ञापन


सेमीफाइनल में हारने वाले दोनों खिलाड़ियों को मिलता है कांस्य पदक
पिछले वर्ष के स्ट्रांजा मेमोरियल के चैंपियन और एशियन गेम्स में गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर अमित पंघाल का इस टूर्नामेंट में पदक पक्का हो गया है। हालांकि इस पदक का रंग आगे के मैचों में उनके प्रदर्शन पर निर्भर करता है। टूर्नामेंट में मैच खेलने से पहले ही बाई हासिल कर चुके अमित ने क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। इस प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबलों में हारने वाले दोनों खिलाड़ियों को कांस्य पदक दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed