{"_id":"5a9b08a54f1c1b5e6e8b85c9","slug":"151520109733-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के 10 दिन बाद विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के 10 दिन बाद विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म
Updated Sun, 04 Mar 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के 10 दिन बाद विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म
कुरुक्षेत्र। एक महिला के साथ शादी के 10 दिन बाद ही सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। महिला ने पति सहित तीन लोगों पर दुराचार के आरोप लगाए है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीनों लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शहर के बीच स्थित एक गांव निवासी महिला ने आरोप लगाए कि उसके पति प्रवीण कुमार व दो अन्य लोग उसे गाड़ी में पिपली की ओर ले गए। इसके बाद तीनों ने दुष्कर्म किया और छोड़कर फरार हो गए। मामले की जांच कर रही महिला थाना प्रभारी दलीप कौर ने बताया कि मूल रूप से उत्तरप्रदेश निवासी महिला की शादी 17 फरवरी को ही आरोपी व्यक्ति के साथ हुई थी जबकि उसके पति ने 27 फरवरी को इस घटना को अंजाम दिया गया। ये उसकी दूसरी शादी है और उसके साथ आरोपी प्रवीन कुमार के पहले भी बच्चे है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला के पति के अलावा दो अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस पिपली चौक पर लगे सीसीटीवी सहित अन्य जगहों पर लगे कैमरे भी खंगाले जा रहे है, ताकि बताई गई गाड़ी की पहचान की जा सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर पिहोवा रोड पर स्थित एक गांववासी युवती ने भी तीन युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने धीरज, राज व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।