फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   शुक्रवार सुबह गांव सिंहपुरा स्थित नहर के किनारे मिला शव, निंदाना गांव का रहने वाला था मृतक

शुक्रवार सुबह गांव सिंहपुरा स्थित नहर के किनारे मिला शव, निंदाना गांव का रहने वाला था मृतक

Sat, 24 Feb 2018 03:24 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 03:24 AM IST
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह गांव सिंहपुरा स्थित नहर के किनारे मिला शव, निंदाना गांव का रहने वाला था मृतक
फोटो समेत
विज्ञापन

सांपला। मनुष्य की हत्या का पाप जीव को अनेक योनियों में भोगना पड़ता है लेकिन गोवध का पाप मनुष्य की हत्या से भी अधिक होता है। राजनीति और तमाम बहसों से इतर सर्वविदित तथ्य यह है कि गाय ही नही पूरे गोवंश का हमारे समाज में खास स्थान रहा है। यह बात गांव भैसरू कलां में गो महाभागवत कथा के दूसरे दिन वृंदावन से आईं बाल व्यास आरती भारद्वाज ने कहीं। श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन बाबा कालीदास के सौजन्य से गोकुल धाम गो सेवा महातीर्थ झज्जर के निर्माणाधीन पशु अस्पताल के लिए करवाया जा रहा है। कथा के दूसरे दिन बाल व्यास ने गोमाता के महत्व पर प्रकाश डाला। कथा के यजमान योगेश शास्त्री ने गांव की ओर से सभी का स्वागत किया।

सात दिन की बछिया बनी है कथा का केंद्र
कथा के शुरू से लेकर कथा विश्राम तक व्यास पीठ के सामने एक छह सात दिन की बछिया बैठी रही। सभी श्रोताओं को बछिया के बारे में उत्सुकता बनी रही। कथा के शुरू होते ही बछिया अपने आप ही कथा के मंडप में आकर बैठ गई और पूरी कथा के दौरान अपने स्थान पर आराम से बैठी रही और कथा विश्राम के बाद ही वहां से हट गई। इस छोटी बछिया को गाय जन्म देते समय मर गई बताई है।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन: भैसरू कलां में श्रोताओं को कथा सुनाती बाल व्यास आरती भारद्वाज।
व्यास पीठ के ठीक सामने बैठी छोटी गोवंश।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed