{"_id":"5a8887aa4f1c1bb1208b9c51","slug":"151518897066-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल
चरखी दादरी।
गांव कमोद के समीप शनिवार दोपहर टाटा एस की टक्कर से जयश्री निवासी तीन लोग घायल हो गए। इनमें से एक की गंभीर हालत के चलते उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। वहीं, इस हादसे के चलते एक अन्य गाड़ी भी टाटा एस से टकरा गई। जिससे टाटा एस खेतों में उतर गई। इस दौरान आरोपी चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव जयश्री निवासी नवीन व अमित अपने परिचित भीम सिंह को दादरी के सिविल अस्पताल में दवाई दिलाने आ रहे थे। कमोद अड्डे के समीप पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक टाटा एस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसी दौरान पीछे से आ रही एक गाड़ी भी टाटा एस से टकरा गई। इस हादसे में जहां बाइक असंतुलित होकर सड़क पर जा गिरी तो वहीं गाड़ी की टक्कर से टाटा एस भी सड़क किनारे खेत में उतर गई। घटना में बाइक सवार तीनों लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। इस दौरान आरोपी चालक वाहन से उतरकर फरार हो गया। राहगीरों ने तीनों घायलों को उपचार के लिए दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां से नवीन को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। वहीं घायल अमित व भीम सिंह सिविल अस्पताल में ही उपचाराधीन है। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। देर शाम तक घायलों के बयान दर्ज नहीं हो पाए थे।