फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सीबीटी को केंद्र से मिलेगा 74 लाख रुपये का अनुदान

सीबीटी को केंद्र से मिलेगा 74 लाख रुपये का अनुदान

Mon, 05 Feb 2018 02:28 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
सीबीटी को केंद्र से मिलेगा 74 लाख रुपये का अनुदान
रोहतक। एमडीयू के सेंटर फॉर बायो टेक्नोलॉजी (सीबीटी) को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय एवं विभाग से उच्चतर शिक्षा एवं शोध इंफास्ट्रक्चर उन्नयन के लिए 74 लाख रुपए का अनुदान मिलेगा। इससे विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। शोध में सुधार आएगा।
विज्ञापन

सीबीटी के निदेशक प्रो. प्रमोद मेहता ने बताया कि अनुदान डीएसटी-एफआईएसटी स्कीम के तहत पांच वर्ष के लिए स्वीकृत की गई है। इसके तहत, संक्रामक बीमारियों के डायग्नोसेस, बायोसेंसर के उपयोग, एंटी-माइक्रोयिल्स, प्रोटियम माइनिंग फॉर स्ट्रैस इंडयूस्ड प्रोटींस इन क्राप विषयों पर शोध कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

सीबीटी के निदेशक प्रो. प्रमोद मेहता को भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च) की ओर से ट्यूबर कोलोसिस रोग पर शोध को लेकर तीन वर्ष के लिए 37.1 लाख रुपये अनुदान दिया गया है। कुलपति प्रो. बिजेंद्र कुमार पुनिया ने सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी के निदेशक प्रो. प्रमोद मेहता व उनके सहयोगियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने दिया जोर
रोहतक। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाकस्मा में आयोजित कार्यक्रम में एमडीयू के संस्कृत विभाग के सहायक प्रोफेसर डा. श्रीभगवान ने शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया। शिक्षक व शिष्य की गरिमा बनाए रखने की भी आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि पूरे देश में शिक्षा का राष्ट्रीयकरण होना चाहिए। प्राइवेट स्कूल बंद हों। सभी स्कूल सरकार के अधिकार में होने पर ही समान शिक्षा का सपना पूरा होगा। खंड शिक्षा अधिकारी सांपला कृष्णा फौगाट, डा. अजीत राणा, प्रधानाचार्या सरोज देवी, डा. विकास नरवाल, प्रवीण आर्य, नारायण सिंह उपस्थित रहे।


सीएम ने किया एमडीयू के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान विभाग का उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज एमडीयू के शारीरिक शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों व प्राध्यापकों को रविवार सुबह मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 4.33 करोड़ रुपये की सौगात दी। कैंपस के 3905 वर्ग मीटर क्षेत्र में बने शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान विभाग भवन का निर्माण सदन भवन में आयोजित कार्यक्रम में औपचारिक उद्घाटन किया।

सीएम ने 12 जनवरी 2015 को इस भवन की आधारशिला रखी थी। भवन के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये अनुदान मुख्यमंत्री ने देने की घोषणा की थी। कुलपति प्रो. बिजेंद्र कुमार पूनिया ने मुख्यमंत्री का अनुदान के लिए आभार जताते हुए कहा कि भवन के निर्माण से विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। यहां विभागाध्यक्ष कक्ष, 120 सीटों वाला सेमिनार कक्ष, कंप्यूटर कक्ष, प्रयोगशाला, फैकल्टी कक्ष, कामन रूम, योगा हाल, कक्षाएं, स्टोर रूम, विभागीय पुस्तकालय की व्यवस्था है। इस मौके पर सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, रजिस्ट्रार जितेंद्र कुमार भारद्वाज, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एके राजन, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. राजकुमार, डीन कालेज डेवलपमेंट काउंसिल प्रो. युद्धवीर सिंह, डीन फैकल्टी ऑफ एजुकेशन एवं शारीरिक शिक्षा विभाग अध्यक्ष प्रो. भगत सिंह, प्राक्टर प्रो. एससी मलिक, चीफ वार्डन बॉयज प्रो. राधेश्याम, निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी, निदेशक खेल प्रो. डीएस ढुल, एक्सईएन जगदीश दहिया, पंकज नैन, संघ राजकुमार शर्मा, बलजीत कुमार, प्रेम गर्ग, मनदीप सैनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed