{"_id":"59bd8a9c4f1c1bb0688b4ef9","slug":"151505594012-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्णकार से लूट व हत्या करने के आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्णकार से लूट व हत्या करने के आरोपी गिरफ्तार
Updated Sun, 17 Sep 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वर्णकार से लूट व हत्या करने के आरोपी गिरफ्तार
चरखी दादरी।
दादरी सीआईए ने स्वर्णकार संघ के पूर्व प्रधान की हत्या और लूट के मामले के आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पूछताछ व वारदात में संलिप्त अन्य का पता लगाने के लिए पांच दिन के रिमांड पर लिया है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इस मामले के दो आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। दोनों आरोपियों ने पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में फरूखनगर व रेवाड़ी में अंजाम दी गई लूट की वारदातों को भी कबूल किया है।
दादरी सीआईए प्रभारी हितेंद्र दांगी की टीम ने शनिवार सुबह पिछले करीब 11 माह से अनट्रेस चल रहे स्वर्णकार संघ के पूर्व प्रधान रामबिलास के साथ की गई लूट व हत्या की वारदात को पुलिस ने सुलझा लिया। पुलिस ने मामले के दो आरोपी सोनीपत के खरखौदा निवासी कमलजीत उर्फ अन्नी व झज्जर जिले के सौंधी गांव निवासी प्रमोद उर्फ भिंडा को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों ने लूट की वारदात को कबूल भी कर लिया है। गौरतलब है कि शहर के मंगल मार्केट निवासी रामबिलास वर्मा गत चार अक्तूबर को अंबेडकर चौक स्थित अपनी दुकान से धर लौट रहे थे। इस दौरान उनके पास एक बैग था जिसमें दुकान का सामान (सोने-चांदी के जेवरात) थे। शाम करीब आठ बजे जब वह अपने घर के समीप पहुंच तो इसी दौरान एक कार उनके पास आकर रुकी। वो कुछ समझ पाते इससे पहले ही कार में सवार युवक नीचे उतरे और उनसे मारपीट कर सामान से भरा बैग छीन ले गए। रामबिलास के बेटे संजय ने बताया कि था कि बैग में करीब 800 ग्राम सोने के जेवरात थे जिनकी कीमत करीब 24 लाख रुपये थी। संजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि इसके अलावा बैग में करीब 80 हजार रुपसे की नकदी थी थी। वहीं, लुटेरों के हमले से घायल रामबिलास की कुछ दिन बाद दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई थी। इस घटना से खफा व्यापारियों ने सड़क जाम कर लुटेरों पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग भी की थी। इसके बाद पुलिस ने हत्या की धारा भी जोड़ दी थी। इसके बाद से ही आरोपी का कुछ सुराग नहीं लग पा रहा था। शनिवार को दादरी सीआईए पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर झज्जर जिले के सौंदी गांव निवासी प्रमोद व सोनीपत के गांव कवाली निवासी कमलजीत को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों ने कबूल किया उन्होंने इस तरह की अन्य जगहों पर लूट की वारदातों को अंजाम दिया है।
बादली, फरूखनगर व रेवाड़ी में की थीं वारदातें
सीआईए की पूछताछ में दोनों आरोपी प्रमोद व कमलजीत ने बताया कि दादरी के अलावा उन्होंने झज्जर व रेवाड़ी जिलों में भी लूट की वारदातों को अंजाम दिया था। आरोपियों ने बताया कि 11 अगस्त 2016 को उन्होंने बादली में एक कोिसान से गन प्वाइंट पर 75 हजार रूपये की लूट की थी। इसके अलावा चार माह पहले भी उन्होंने फरूखनगर में भी एक स्वर्णकार से गन प्वाइंट पर बैग छीना था। बैग में करीब पांच लाख रुपयों के जेवरात थे। वहीं, आरोपियों ने कबूल किया तीन माह पहले रेवाड़ी अनाज मंडी में एक बूथ मालिक से भी गन प्वाइंट पर एक लाख 84 हजार रूपये लूटे थे। इसके अलावा करीब डेढ़ माह पूर्व फरूखनगर निवासी एक स्वर्णकार से भी इन्होंने गन प्वाइंट पर 13 तोले सोने के आभूषण व करीब ढाई किलोग्राम चांदी के जेवरात लूट लिए थे।
विज्ञापन
वर्सन::::::::
हमने मामले के दो आरोपियों को गुप्त सूचना के आधार पर दबोच लिया है। दोनों को हमने कोर्ट में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। जल्द से जल्द पुलिस आरोपियों से लूट के सामान की बरामदगी कर लेगी। इन्होंने कुछ अन्य वारदातें भी कबूल की हैं।
हितेंद्र दांगी, दादरी सीआईए प्रभारी