फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पांच पदों के लिए पहले आए 28 नामांकन, अब 13 ने पीछे हटाए कदम

पांच पदों के लिए पहले आए 28 नामांकन, अब 13 ने पीछे हटाए कदम

Sun, 13 Aug 2017 02:51 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
पांच पदों के लिए पहले आए 28 नामांकन, अब 13 ने पीछे हटाए कदम
पांच पदों के लिए 28 नामांकन, अब 13 ने पीछे हटाए कदम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
जाट सभा के चुनाव में अब तीन पैनलों के बीच कांटे की टक्कर होगी। प्रधान पद के दावेदार समेत 13 लोगों ने नाम वापस ले लिए हैं। नाम वापसी के साथ ही अब मैदान में पांच पदों के लिए 15 प्रत्याशी बचे हैं। रविवार को सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे।
जाट भवन में चुनाव अधिकारी बीएस हुड्डा की देखरेख में नाम वापसी लिए गए हैं। प्रधान पद के लिए सात दावेदारों ने नामांकन किया था। कुल मिलाकर पांच पदों के लिए 28 दावेदार मैदान में आए थे। ऐसे में माना जा रहा था कि प्रत्याशियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी। शनिवार को नाम वापसी के बाद चुनाव का रूख ही बदल गया। चुनावी मैदान में उतरने वाले 28 दावेदारों में से 13 ने नाम वापस ले लिए। अब मैदान में प्रधान, उपप्रधान, महासचिव, सहसचिव और कोषाध्यक्ष के लिए तीन-तीन प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। चुनाव अधिकारी ने बताया कि नाम वापसी के बाद मैदान में बचे सभी प्रत्याशियों को रविवार दोपहर चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे। इसके बाद 17 अगस्त को चुनाव कराया जाएगा। चार बजे तक चुनाव के बाद उसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। चुनावी में उतरे प्रत्याशियों ने अब जोड़तोड़ का खेल शुरू कर दिया है। 105 कॉलेजियम को अपने पक्ष में वोट कराने के लिए हर दांव-पेंच आजमाया जा रहा है।
विज्ञापन


अब इनके बीच होगा मुकाबला
प्रधान पद के लिए पूर्व प्रधान मेजर चंद्र सिंह, पूर्व प्रधान दिवान सिंह, विजेंद्र सिंह मलिक और उपप्रधान के लिए जोगेंद्र नांदल, कलम सिंह नेहरा, मेधव्रत शास्त्री मैदान में है। इसी तरह महासचिव पद के लिए देवेंद्र मलिक, जयवीर सिंह ढुल, सुभाष सांगवान, सहसचिव के लिए दिलावर सिंह, राजेंद्र मलिक, रमेश कुमार और कोषाध्यक्ष के लिए हरि सिंह मलिक, रायसिंह लोहचब एवं राजवीर सिंह के बीच टक्कर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने लिए नाम वापस
प्रधान पद के लिए दावेदारी करने वाले नांदल खाप के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह नांदल, सुरेंद्र सिंह, राजकुमार हुड्डा और कलम सिंह नेहरा ने नाम वापस लिया है। इसी तरह उपप्रधान पद से सेवा सिंह हुुड्डा, जयवीर सिंह ढुल, दिलबाग सिंह, सतबीर सिंह और महासचिव पद की दावेदारी करने वाले सेवा सिंह हुड्डा, जगबीर सिंह, जगबीर ने नाम वापस लिया है। सहसचिव पद से रामपाल सिंह और कोषाध्यक्ष पद के दावेदार नफेसिंह पीछे हट गए हैं।


105 कॉलेजियम चुनेंगे गवर्निंग बॉडी
पांच पदाधिकारियों की गवर्निंग बॉडी के लिए 105 कॉलेजियम सदस्य मतदान करेंगे। कॉलेजियम सदस्यों की चुनावी प्रक्रिया पर नजर डालें तो सभा के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब 96 कॉलेजियम निर्विरोध चुन लिए गए थे। मात्र नौ वार्डों के लिए ही चुनाव कराया गया था। जाट सभा के कुल 1169 आजीवन सदस्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed