फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पांच माह बाद भी नहीं लगे पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरे

पांच माह बाद भी नहीं लगे पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरे

Wed, 09 Aug 2017 02:08 AM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
पांच माह बाद भी नहीं लगे पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरे
नगर निगम की मेहरबानी : पांच महीने में चार ही जगह लग पाए सीसीटीवी कैमरे, 21 जगह काम रुका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
चंडीगढ़ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला के खिलाफ दर्ज छेड़छाड़ के मामले में सीसीटीवी फुटेज अहम सबूत साबित हो सकते हैं। एक तरफ पहले जहां चंडीगढ़ पुलिस ने फुटेज न होने की बात कही, बाद में पांच जगह से मिलने की बात स्वीकार की। अब सवाल उठता है कि अगर चंडीगढ़ जैसे घटना रोहतक में हुई तो जिला पुलिस कहां से फुटेज लाएगी। यहां से पांच माह से 25 में से 21 जगह सीसीटीवी कैमरे ही पूरे शहर में नहीं लग पाए। एक जगह कैमरा तो लगा है, लेकिन चालू नहीं किया गया।
जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान रोहतक में ही सबसे पहले दंगे भड़के थे। प्रदेश की राजनीतिक राजधानी में उपद्रवियों ने कई निजी स्कूल, दुकान, मॉल और कारोबारी संस्थान आग के हवाले कर दिया। दंगों में चार युवकों की भी जान गई थी। हरकत में आई सरकार ने एक साल बाद शहर के 25 चौक और चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का फैसला किया। बाकायदा सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने पीडब्ल्यूडी, नगर निगम और पुलिस के अधिकारियों के साथ शहर का निरीक्षण कर कैमरे लगाने की जगह चयनित की। सके बाद दिल्ली की एक निजी कंपनी को ढाई करोड़ में कैमरे लगाने का ठेका दिया गया। पांच माह बाद भी कंपनी अब तक पूरे शहर में कैमरे नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन


25 में से 21 जगह नहीं लगे सीसीटीवी कैमरे
निगम की ओर से 25 साइट सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए फाइनल की गई। सूची में शामिल सुखपुरा चौक, न्यू बस स्टैंड टी प्वाइंट, गोहाना अड्डा, शीला बाईपास, डी पार्क मैन चौक, माता दरवाजा, भिवानी स्टैंड, ओल्ड बस स्टैंड, किला रोड इंट्री प्वाइंट, दुर्गा भवन चौक, अग्रसेन चौक, अशोका चौक टी प्वाइंट, झज्जर चुंगी, कच्चा बेरी रोड, शौरी क्लाथ मार्केट, वैश्य कालेज मैन गेट, पावर हाउस चौक, मेडिकल मोड़ व सुनारों वाली गली में अब तक सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। अंबेडकर चौक, सोनीपत स्टैंड, शीला बाईपास और राजीव चौक पर कैमरे लगाकर चालू कर दिए गए है, जबकि कोर्ट परिसर चौक पर कैमरे तो लगाया गया है, लेकिन बीएसएनएल की कनेक्टिविटी न होने के कारण चालू नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम की ओर से 40 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। अब कंपनी शहर में बची 21 जगह सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए तैयार है, लेकिन बीएसएनएल की तरफ से कनेक्टिविटी नहीं मिल रही है। तर्क दिया जा रहा है कि 15 अगस्त के बाद ही कनेक्शन मिल पाएगा। निगम प्रशासन को अवगत करवा दिया गया है।

अरुण कुमार, प्रोजेक्ट प्रभारी, सीसीटीवी कैमरा कंपनी नई दिल्ली

निगम की इंजीनियरिंग ब्रांच की बीएसएनएल के अधिकारियों से मीटिंग करके जल्द कैमरे लगवाने की हिदायत दी गई है। निगम प्रशासन जल्द से जल्द काम शुरू कराने का प्रयास कर रहा है।
कृष्ण कुमार, डीटीपी, नगर निगम

रोहतक शहर एक नजर में
आबादी 7 लाख
वार्ड 20
यूनिवर्सिटी 4
कॉलेज 12
निजी स्कूल 50
आईएमटी 2
कपड़े की शॉप 700
निजी बिल्डर सोसायटी 5
रिहायशी सेक्टर 4
कॉलोनी 200
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed